तारक मेहता शो के एक्स डायरेक्टर लेकर आए नया शो, फैंस को भाया प्रोमो

Tarak Mehta ka ulta chashma
Tarak Mehta ka ulta chashma

 

कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए ये खबर ख़ास हो सकती है, दरअसल, शो के एक्स- डायरेक्टर मालव राजदा ने एक नया कॉमेडी शो अनाउंस किया है। और इस शो का नाम है ‘प्रोफेसर पांडे के पांच परिवार’। यानि ये शो दर्शकों का खूब मंनोरंजन करने वाला हो सकता है।

खबरों की मानें तो कुछ दिनों पहले मालव राजदा तारक मेहता शो को अलविदा कह चुके हैं। वहीं मालव राजदा ने ‘प्रोफेसर पांडे के पांच परिवार (Professor Pandey Ke Paanch Parivaar) का प्रोमो भी दर्शकों के साथ शेयर किया है।

वहीं मालव राजदा ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – बीते 14 वर्षों से रात साढ़े 8 बजे वह दर्शकों को गुदगुदाते रहे हैं। और इसी बात को वह कन्टिन्यू रखना चाहते हैं। दंगल 2 चैनल पर वह अपना एक नया शो लेकर आ रहे हैं जो तारक मेहता के ही शो समय पर आएगा।