
सीरियल अनुपमा (Anupama) में मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) की भी अहम भूमिका दिखाई देती हैं। शो में उन्हें भी पसंद किया जाता है। मदालसा शर्मा इससे पहले भी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। और यही वजह है कि उनके फैंस उनके काम को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मदालसा ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वो भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं।

इतना ही नहीं मदालसा ने कहा कि, चाहे लड़का हो या लड़की, दोनों को ही कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। कोई भी प्रोफेशन हो, चाहे एक्ट्रेस हों या कोई कॉर्पोरेट फर्म, आप जहां भी जाओ, महिलाओं के आसपास हमेशा मर्द होते हैं। कई बार आप ऐसे लोगों से टकराते हैं जिनके साथ आप बहुत अधिक असहज नहीं होते हैं। मैं भी जब भी ऐसे लोगों के बीच फंसी हूं जिनके साथ मैं असहज नहीं हूं तो मैं वहां से निकल जाती हूं। कोई मुझे नहीं रोक सकता और न ही दरवाजा बंद कर सकता है।

अच्छी और बुरी चीजें साथ-साथ चलती रहती हैं मगर कोई आपकी चॉइस के खिलाफ आपसे कुछ नहीं करवा सकता है। लोग आपको प्रभावित करने का प्रयास करते हैं मगर आपको नहीं डिगना है।

मदालसा मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं, उन्होंने उनके बेटे महाअक्षय से शादी की है। शादी के बाद भी मदालसा ने अपने काम से ब्रेक नहीं लिया। इतना ही नहीं मदालसा साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।