‘KBC 15’ में होंगे ये नए 7 बड़े बदलाव, जानें शो में क्या-क्या होने वाला है ख़ास

KBC Season 15
KBC Season 15
koun-banega-crorpati-show

रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ( Kaun Banega Crorepati 15) अब तक न जानें कितने लोगों के जीवन को सवार चुका है। और यही वजह है कि इस शो को लगातार से ही फैंस का प्यार मिलता रहा है। वहीं, अब एक बार फिर से ये शो अपने फैंस के बीच में आने वाला है।

नए सीजन में बहुत कुछ अपग्रेड किया गया है
आपको बता दें कि ये शो का 15वां सीजन होगा जो कि 14 अगस्त से शुरु होने वाला है, हर बार कि तरह शो का समय रात 9 बजे ही रहने वाला है। लेकिन इस बार शो में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जी हां इस बार शो में सात बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के इस नए सीजन में बहुत कुछ अपग्रेड किया गया है। 13वें सीजन में ऑडियंस पोल लाइफ लाइन को वापस लाया गया था, और ‘वीडियो कॉल  फ्रेंड’ लाइफलाइन को हटा दिया गया था।

50-50 और ‘आस्क द एक्सपर्ट’ लाइफलाइन नहीं होगी
वहीं, 15वें सीजन में 50-50 और ‘आस्क द एक्सपर्ट’ लाइफलाइन नहीं होगी। बल्कि ‘ऑडियंस पोल’ लाइफ लाइन का उपयोग प्रतियोगी कर सकेगा। इतना ही नहीं शो में एक खतरनाक लाइफलाइन की एंट्री होने की भी बात कही गई है, जिसका नाम ‘डबल डिप’ है।  आपको बता दें कि इस जीवनरेखा में खिलाड़ी को दो बार यानी दो सवालों का जवाब देने का पूरा मौका दिया जाएगा। ऐसे में यदि वह पहले सवाल का जवाब गलत देता है तो उसे दूसरे सवाल का जवाब देने का भी मौका दिया जाएगा।

अब शो में आपका सामना ‘धुक धुक जी’ की जगह ‘मिस चलपड़ी’ से होगा सामना
लेकिन अगर आप दोनों सवालों का ही गलत जवाब देते हैं तो वो गेम से बाहर हो जाएगा। वहीं, एक दूसरी जीवनरेखा भी है, जिसका नाम  ‘वीडियो कॉल अ फ्रेंड’ है। इसके अलावा इस बार ‘सुपर संदूक’ नाम की एक और लाइफलाइन की एंट्री हुई है। बता दें कि इस बार के सीजन में टाइमर का नाम भी बदल दिया गया है। अब शो में आपका सामना ‘धुक धुक जी’ की जगह ‘मिस चलपड़ी’ से सामना होने वाला है।

इस बार मेकर्स ने शो में कई बदलाव किए हैं
खबरों कि मानें तो इस बार शो में ना तो साढ़े सात करोड़ का सवाल होगा और ना ही धन अमृत पड़ाव होगा, जिसमें 75 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा जाता था। यानि इस बार मेकर्स ने शो में कई बदलाव किए हैं, जो कि दर्शकों के लिए थोड़ा मुश्किल होने के साथ-साथ मंनोरंजन करने का भी काम करेंगे।