बॉलिवुड सितारों की एक फिल्म से दूसरी फिल्म में जुड़ने- छोड़ने की खबरें तो आती ही रहती हैं लेकिन यही खबर महत्वपूर्ण बन जाती है जब बड़े सितारों की फिल्म में एक्ट्रेस को लेकर सस्पेंस बना रहता है। फिल्म के निर्माता, चर्चित या आने वाली फिल्म में किस एक्ट्रेस को लेगें इस बात की उत्सुकता दर्शकों में बनी ही रहती है। अब हाल ही में अक्षय कुमार स्टारर धर्मा प्रोडक्सन की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ जिसे की रोहित शेट्टी डारयरेक्ट कर रहे हैं, में लीड एक्ट्रेस के तौर पर अक्षय के ऑपोज़िट कैटरिना कैफ का नाम फाइनल हुआ है।
बता दें कि सूर्यवंशी को लेकर कैटरिना कैफ का नाम पहले से चर्चा में था लेकिन अब कैटरिना ने खुद इस बात को कंफर्म करते हुए मोहर लगा दी है। कैटरिना कैफ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के साथ नज़र आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है कि वह बेहत उत्साहित है, असाधारण व्यक्ति रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम करने को लेकर, साथ ही वह कहती हैं कि वह अक्षय कुमार के साथ इतने लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करने को लेकर और इंतजार नहीं कर पा रहीं। इससे पहले जनवरी में कैट ने सूर्यवंशी फिल्म के लिए फोटोशूट भी करवाया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पर उस समय तक उनके नाम को लेकर केवल अटकलें ही लगाई जा रही थीं।
यानि की कैट और अक्षय कुमार फैन के लिए यह एक अच्छी खबर है कि वह एक बार फिर अक्षय-कैटरिना की जोड़ी पर्दे पर देख पाऐंगे। गौरतलब है कि कैट-अक्षय की यह पहली फिल्म नहीं है जो साथ में होगी इससे पहले सिंग-इज़-किंग, नमस्ते लंदन,वेलकम, दे-दना-दन, हमको दिवाना कर गए जैसी अनेकों फिल्म साथ कर चुके हैं। दर्शकों द्वारा इनकी जोड़ी को पर्दे पर पसंद भी किया जाता है। बता दें कि इन जोड़ी की आखिरी फिल्म को आए भी काफी समय बीत गया है।
अक्षय कुमार बॉलिवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक माने जाते हैं। उनकी फिल्में ना सिर्फ लीक से हटकर होती हैं बल्कि हर बार एक मोरल संदेश भी दर्शकों को दे जाती हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की टॉयलेट, पैड मैन, केसरी जैसी फिल्में आई थीं जिन्हें दर्शकों द्वारा सराहा गया था। वहीं दूसरी ओर कैटरिना कैफ की धर्मा प्रोडक्शन के साथ सूर्यवंशी पहली फिल्म होगी।
अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का ऑफिशियल टीज़र भी रिलीज़ हो चुका है जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिस वाले के किरदार में नज़र आ रहे हैं। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में हीरो एक्शन करते नज़र ना आए यह भी कैसे हो सकता है। यानि की अक्षय कुमार पुलिस वाले के किरदार में फुल एक्शन करते हुए भी दर्शकों को नज़र आयेंगे। धर्मा प्रोडक्सन की यह फिल्म 30 जुलाई 2020 को रिलीज़ होना तय हुआ है।