दीपिका पादुकोण के माँ बनने की खबर की उड़ी फिर अफवाह

अभी मेट गाला 2019 की खूबसूरत तस्वीरों का उत्साह थमा भी नहीं था कि एक और बड़ी खबर मेट गाला के इस इवेंट से जुड़ी आ रही है। वैसे तो बॉलिवुड सेलेब्रिटी की शादी के बाद प्रेंग्नेसीं की अफवाहें आए दिन उड़ती ही रहती हैं। लेकिन जब यही अफवाहें किसी मशहूर एक्ट्रेस के नाम के साथ जुड़े तो दर्शकों की दिलचस्पी खबर में और बढ़ने लगती है। अभी पिछले कुछ दिनों की ही बात थी कि मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबरें आयीं कि वह प्रेग्नेंट हैं। वहीं यही खबरें अफवाहों में बदल गयीं जब प्रियंका की मम्मी ने प्रियंका की तस्वीर को गलत एंगल से लेने के कारण प्रियंका का ऐसी तस्वीर आना बताया।Image result for DEEPIKA VIRAL PIC MET GALAवहीं ऐसी ही खबरें आ रहीं हैं कि बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। बता दें दीपिका के साथ भी वैसा ही वाक्या घटा जैसा कुछ समय पहले प्रियंका के साथ घटा था। दरअसल प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण बॉलिवुड की ये दोनों ही टॉप एक्ट्रेस इन दिनों संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क मेट गाला 2019 के इवेंट के लिए पहुंची हुईं हैं।Image result for deepika viral pregnancyइसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जॉनस और दीपिका पादुकोण के साथ अपनी एक तस्वीर दर्शकों के साथ साझा की। प्रियंका ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में दर्शकों का ध्यान जब दीपिका की ओर गया तो उन्होंने दीपिका और रणवीर को नए मेहमान के आने की बधाई दे डाली। इस तस्वीर में दीपिका के लुक का एंगल ऐसा आया हुआ है कि वह प्रेग्नेंट नज़र आ रही हैं।Image result for deepika RANVEER HDबता दें दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरें भी आए दिन उड़ती ही रहती हैं। इस बार उनकी यह खबर मेट गाला 2019 के इवेंट से भी जुड़ गयी है। हालांकि दीपिका कई बार मीडिया के सामने यह बात कह चुकी हैं कि उन्हें अभी नए मेहमान की कोई जल्दी नहीं है, जब सही वक्त होगा तब वो माँ बनेगीं। इसमें अभी काफी समय है। लेकिन इन तस्वीरों के बाद फैंस ने दीपिका से प्रश्न पूछना शुरू कर दिया है। अब सच्चाई क्या है इसके लिए तो दीपिका के जवाब का ही इंतज़ार रहेगा। दीपिका का तस्वीर में बेबी बंप नज़र आना तस्वीर का गलत एंगल है या बात कुछ और है यह दीपिका ही बताऐंगी।Image result for DEEPIKA RANVEER MARRIAGE HDखैर दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की जोड़ी नए मेहमान के आने की खबर कब देते हैं इसके लिए फैंस को बेसब्री से इतंजार है। गौरतलब है कि प्रियंका-निक और दीपिका-रणवीर की शादी 2018 की सबसे चर्चित शादियाँ रहीं थीं। प्रियंका-निक और दीपिका-रणवीर की जोड़ियों को काफी पसंद भी किया जाता है।Image result for NIK PRIYANKA HDदीपिका-ऱणवीर और दूसरी जोड़ी प्रियंका-निक की शादी बीते साल दिसम्बर में हुई थी। तभी से इन जोड़ियों की इवेंट की तस्वीरों पर दर्शकों का ध्यान विशेषकर रहता है। गौरतलब है कि न्यूयॉर्क पहुंची ये दोनों ही एकट्रेस पिंक कार्पेट पर एक सिल्वर क्वीन तो दूसरी पिंक बॉर्बी के लुक में दर्शकों को नज़र आयी थीं।Image result for PRIYANKA DEEPIKA MET GALA 2019 HD