बर्थ डे गर्ल प्रियंकाः पर्दे ही नहीं असल जिंदगी की नायिका भी

बॉलिवुड की मशहूर और विदेशों में भी अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुकी खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज 37वाँ जन्मदिन है। करोड़ों भारतीयों के दिल पर राज़ करने वाली प्रियंका चोपड़ा केवल पर्दे की नायिका नहीं रहीं हैं बल्कि असल जिंदगी में भी उनकी कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Image result for beautiful priyanka hd images

असल जिंदगी की भी नायिका प्रियंका चोपड़ा की कहानी कई लोगों के लिए मिसाल है। सनी देवोल स्टारर फिल्म द हीरोः लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से बॉलिवुड में एंट्री करने वाली यह खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस आज अपनी मेहनत के दम पर देश ही नहीं विदेशों में काफी नाम कमा चुकी हैं।

Image result for beautiful priyanka with nick hd images

गौरतलब है कि अमेरिकन पॉप सिंगर निक जॉनस से शादी कर वह विदेशी बहू का टैग भी ले चुकी हैं।

Related image

कभी बचपन के दिनों में अपने रंग की वजह से रंगभेद टिप्पणियों का शिकार होती प्रियंका ने साल 2000 में मिसवर्ल्ड का खिताब जीत साबित कर दिया था, कि सुंदरता की पहचान बाहरी रंग से नहीं बल्कि भीतरी टैलेंट से होती है।

Related image

प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड में अपनी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दें चुकी हैं। बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार प्रियंका चोपड़ा की अदाकारा का जादू कभी देसी गर्ल के ठुमकों के साथ चला तो कभी सलमान की  लाल टुप्पटे वाली शर्माती दुल्हन के रूप में।

Related image

बॉलिवुड फिल्मों में प्रियंका के नायिका के किरदार ने तो दर्शकों को कायल किया ही साथ ही उन्होंने नेगेटिव किरदार निभा अपनी एक अलग छाप दर्शकों के दिल में छोड़ी। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘एतराज़’ में प्रियंका चोपड़ा द्वारा निभाया गया नेगेटिव किरदार आज भी दर्शकों की वाहवाही बटोरता है।

Related image

दर्शकों से मिलती वाहवाही के बीच प्रियंका की जिंदगी के कुछ हिस्से दुखद भी रहे हैं। पिता के बेहद करीब रहने वाली प्रियंका चोपड़ा उस दिन बेहद टूट गयी थीं जब उनके पिता अशोक चोपड़ा का साया बेटी के सर से उठ गया था।

Image result for priyanka with father hd images

अशोक चोपड़ा की मौत साल 2013 में कैंसर की वज़ह से हुई थी। प्रियंका की जिंदगी में पिता किसी हिरो से कम न थे लेकिन अपने रियल लाइफ हीरो को खोने के बाद भी प्रियंका ने जिंदगी में हार न मानी।

Image result for priyanka with father hd images

बॉलिवुड में काफी नाम-शोहरत कमाने के बाद प्रियंका ने अपनी एक्टिंग का सिक्का विदेशों में भी आज़माया और वे उसमें सफल भी रहीं। प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड फिल्मों के साथ अमेरिका के एक शो क्वांटिको में बतौर ज़ज रह चुकीं हैं। वहीं से उन्हें, उनके जीवन का हमसफर निक जॉनस मिला था।

Image result for priyanka with nick romantic hd images

करोड़ों दिलों पर राज़ कर चुकीं प्रियंका जिंदगी के कई मोड़ों पर लोगों द्वारा ट्रोल भी हुईं। यह उनकी शादी का एक बड़ा फैसला था जब अपने से उम्र में काफी छोटे निक के साथ उनके रिश्ते को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन प्रियंका ने यहाँ भी हार ना मानते हुए अपनी सच्ची मोहब्बत को शादी का नाम दे दिया।

Image result for priyanka with nick marriage hd images

आज वह एक खुशहाल जिंदगी पति निक के साथ गुज़ार रहीं हैं। प्रियंका-निक की जोड़ी सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहती है, जिसमें प्रियंका-निक की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है।

Image result for priyanka with nick romantic pic hd images

एक्टिंग ही नहीं आज भारत की यह देशी गर्ल सिंगिंग और अपने यूनिक फैशन के लिए भी दुनिया-भर में मशहूर होकर टैलेंटेड विदेशी बहू का टैग अपने नाम ले चुकी हैं।