रोमांस के किंग शाहरुख का हर अंदाज़ है निराला

बॉलिवुड में आए दिन नए स्टार्स की एंट्री हो रही है। इस नए टैलेंट की सराहना दर्शकों द्वारा भी बखूबी की जाती है। लेकिन कहते हैं ना ‘ऑल्ड इज गोल्ड’। इसी अवधारणा के साथ आज भी बॉलिवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके टैलेंट के दर्शक आज भी कायल हैं।

Image result for shahrukh khan

बात अगर बॉलिवुड के टॉप स्टार शाहरुख खान की करें तो वह भी बॉलिवुड को मिले किसी नायाब हीरे से कम नहीं रहे हैं। साल 1992 में दीवाना फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत कर चुके शाहरूख आज भी बॉलिवुड में अपनी हिट फिल्में देते हैं।

Image result for shahrukh khan film deewana

आज बॉलिवुड के बादशाह किंग खान का जन्मदिन है। इसी मौके पर जानते हैं किंग खान शाहरुख खान की जिंदगी के कुछ खास पलों को-

फिल्मी पर्दे पर अपने टैलेंट को साबित कर चुके शाहरूख लाखों दिलों पर राज करते हैं। असल जिंदगी में भी शाहरुख एक धनी व्यक्तित्व के मालिक हैं। हाल ही में शाहरुख एक बार फिर अपनी जाबांजी से चर्चा में आए हैं। हाल ही में बॉलिवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के घर पर बॉलिवुड हस्तियों के लिए दिवाली पार्टी का आयोजन रखा गया।

Image result for shahrukh khan in amitabh diwali party

वहीं बॉलिवुड स्टार एश्वर्या की मैनेजर अर्चना सदानंद की ड्रेस में अचानक दिये से आग लग गयी। आग की चपेट में आ चुकी अर्चना की यकायक कोई मदद ना कर पाया। ऐसे में खुद एश्वर्या आगे आयीं और अर्चना की जान बचाई। बॉलिवुड हस्तियों में शामिल शाहरुख खान ने भी आगे बढ़ते हुए डरी-सहमी और आग की चपेट में आ चुकी अर्चना को तुरंत अपना जैकेट उतार कर पहना दिया। ऐसे में शाहरुख खान की जाबांजी की चर्चा भी चारों ओर रही।

Image result for shahrukh khan birthday 2019

फैंस के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख एक खास अंदाज में अपने जन्मदिन पर फैंस से मिलते हैं। वे मुंबई स्थित अपने घर मन्नत से फैंस को बालकॉनी में हाथ हिलाकर फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

Image result for shahrukh khan gauri khan

बात करें शाहरुख खान की शादीशुदा जिंदगी की तो शाहरुख-गौरी की जोड़ी को एक पावरफुल कपल के रूप में जाने जाते हैं। मुस्लिम धर्म से नाता रखने वाले शाहरुख खान ने हिंदू धर्म से नाता रखने वाली गौरी से लव मैरिज की थी। गौरी संग उनकी चली लवस्टोरी को आज भी दर्शक सुनना पसंद करते हैं। तीन बच्चों के पिता शाहरुख आज भी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाते हुए दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं।

Image result for shahrukh khan with family

बॉलिवुड के इस टॉप स्टार को रोमांस का किंग भी माना जाता है। उनके द्वारा बोले गए फिल्मी डॉयलोग्स दर्शकों द्वार आज भी सराहे जाते हैं।

Image result for shahrukh khan movies

आज बॉलिवुड स्टार किंग खान 54 साल के हो चुके हैं। अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा किंग खान का बॉलिवुड के नाम रहा है।

Image result for shahrukh khan movies

शाहरुख खान की जोड़ी शुरुआती दौर में बॉलिवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ दर्शकों को खूब भाती थी। शाहरुख-काजोल की फिल्में चाहे वह कुछ कुछ होता है हो या कभी डीडीएल़जे दर्शकों द्वारा आज भी शौक से देखी जाती हैं।

Image result for shahrukh khan movie ddlj

बॉलिवुड स्टार किंग खान बड़े पर्दे के साथ साथ  छोटे पर्दे पर नजर आ चुके हैं केबीसी और जोर का झटका टेलीविजन शॉ में भी शाहरुख खान को खूब पसंद किया जा चुका है।

Image result for shahrukh khan in kbc

किंग खान की यूनिक आवाज़ की अगर बात करें तो उन्होंने इसी साल अपनी आवाज फेमस फिल्म ‘द लॉइन किंग’ में अपनी आवाज़ दी है।

Image result for shahrukh khan voice in lion king

इस फिल्म में शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने भी पहली बार अपनी आवाज देते हुए फिल्मी पर्दे पर अपने कदम रखने की पहल कर दी है।