फिल्म ‘छलांग’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में राजकुमार राव लाल रंग का ट्रैक सूट पहने कुर्सी पर बैठे हुए फुटबॉल पर सिर टिकाकर नींद लेते दिखाई रहे हैं। वहीं उनके पास खड़ी नुसरत उन्हें घूरती नजर आ रही हैं।

पोस्टर को ‘लंबी छलांग के लिए लंबी नींद जरूरी है’ ये कैप्शन राजकुमार राव के फैंस को काफी पसंद आ रहा है आपको बता दें कि फिल्म 13 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में राजकुमार राव मोंटी नाम के एक पीटी टीचर का किरदार निभाते दिखाई देंगे, वहीं नुसरत भरुचा मोंटू की प्रेमिका नीलू के रूप में नजर आएंगी।

इस फिल्म के निर्माता अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। फिल्म की कहानी लव रंजन, असीम अरोरा और जीशान कादरी ने लिखी है। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम ‘तुर्रम खान’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे ‘छलांग’ कर दिया गया।

हंसल मेहता के साथ राजकुमार की ये पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले दोनों शाहिद, सिटीलाइट्स, अलीगढ़ और ओमार्टा में काम कर चुके हैं। इन दोनों का काम दर्शकों को काफी पसंद आता है, अब देखना होगा कि इन दोनों का जादू इस बार कितना चल पाता है।