छोटे पर्दे की हॉट अदाकारा हीना खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैक्ड’ का एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। हीना खान ने गाने का प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
हीना की बॉलिवुड में एंट्री करते इस फिल्म के गाने ‘तू जो मिली’ को अब तक फैंस के काफी लाइक्स मिल चुके हैं। गौरतलब है कि इन दिनों करियर की ऊँचाइयों को छूते हीना खान सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारा से छोटे पर्दे पर नाम कमाने के बाद हीना खान अपनी फिल्म हैक्ड से बॉलिवुड एंट्री करने जा रही हैं।

ग्लैमरस हीना खान को चाहने वाले भी हीना खान की पहली बॉलिवुड फिल्म का बेसब्री का इंतज़ार कर रहे हैं। वे अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हीना की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर हाल ही के दिनों में साझा किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म के ट्रेलर को अब तक 12 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
फिल्म के गानों को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हीना खान अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों बटोरती हैं। वे अक्सर अपनी बेहतरीन तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा करती हैं। हाल ही में हीना खान की येलो कलर की साड़ी में न्यूड लुक की भी खूब तारीफें हुई थीं।
बिगबॉस का हिस्सा रह चुकी हीना खान बिगबॉस सीजन 13 में भी अक्सर मेहमान बन कर शॉ के अहम टॉस्क के संचालन का काम भी करती हैं। गौरतलब है कि छोटे पर्दे पर अपने बेहतरीन एक्टिंग से घऱ-घर में अक्षरा बहू के नाम से फेमस होने वाली हीना खान ने बिगबॉस में ही आकर ही अपनी बहू वाली इमेज से हटकर अपनी अलग पहचान बनाई थी।

हीना खान बिगबॉस सीजन में विनर तो नहीं बनी थीं, लेकिन शॉ की फाइनलिस्ट बन कर भी हीना दर्शकों की दिलों में छा गयी थीं। बता दें, हीना खान की बॉलिवुड में एंट्री से पहले हीना खान का प्रियांक शर्मा के साथ एक गाना रांझणा भी रिलीज हुआ है। हीना खान के इस गाने को भी काफी पसंद किया गया।

हालांकि रांझणा गाने का दूसरा पार्ट का भी हीना के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छोटे पर्दे के बेहतरीन शॉ खतरों के खिलाड़ी, बिगबॉस में का हिस्सा रह चुकी हिना खान बड़े पर्दे पर अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है।
देखना दिलचस्प होगा कि छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली हीना खान को बड़े पर्दे पर फैंस से कितना प्यार मिलता है।