कोरोना को लेकर जब हर तरफ लोग डरे हुए हैं वहीं बॉलीवुड़ सितारे अपने- अपने अंदाज में अपने फैंस को कोरोना से बचने के मैसेज देते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड़ सितारे अपना नाम शामिल कर चुके हैं, और अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है।
जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड़ के दबंग खान सलमान खान की, आपको बता दें कि अब सलमान खान ने भी वीडियो जारी करने का मन बना लिया है. सलमान कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए एक खास गाना अपने फैंस के लिये लेकर आना चाहते हैं।

बता दें कि इस गाने को खुद सलमान ने लिखा है और गाया भी है. इस गाने का नाम है ‘प्यार करोना’ है. इसका टीजर सोशल मीडिया पर खुद सलमान खान ने शेयर किया है.
So I’m posting from my handle to let you know that tmmrw on my YouTube channel, mine kya? It’s ours! Song out tmrw on it, hope u can handle it. #PyaarKaronaOutTomorrow @SajidMusicKhan @wajidkhan7 @adityadevmusic @hussainthelal #stayhome #lockdown #newmusic #indiafightscorona pic.twitter.com/YkjValby68
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 19, 2020
आपको बता दें सलमान खान का ये गाना उनके यूट्यूब चैनल पर 20 अप्रैल को रिलीज कर दिया जाएगा. जहां पर उनके फैंसउनके इस गाने को देख सकेंगे।

सलमान खान ने अपने गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि कल मेरे यूट्यूब चैनल पर ये गाना रिलीज किया जाएगा. उम्मीद करता हूं कि आप इसे हैंडल कर पाएंगे.

गानें को कंपोज साजिद नाडियाडवाला ने किया है,गाने के बोल सलमान खान ने हुसैन दलाल के साथ मिलकर लिखे हैं. वहीं टीजर में आप देख कि #IndiaFightsCorona #StayHomeStaySafe #BeHuman जैसे हैशटैग का इस्तेमाल करके सलमान लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं, अब देखना ये होगा कि सलमान की ये सलाह कितने लोगों को पसंद आती है।