
कोरोना पॉजिटिव मामलों का ग्राफ देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग को साल कर दिया गया है.उनकी बिल्डिंग में रहने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटीव पाया गया है.
![]()
बुधवार देर शाम, फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के खार स्थित बिल्डिंग को बीएमसी की तरफ से सील कर दिया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी कई टीवी और फिल्म एक्टर्स की बिल्डिंगों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं जिसके बाद बीएमसी ने बिल्डिंगों को सील किया.

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. और आये दिन इंस्टाग्राम के जरिये अपने लॉकडाउन एक्सपीरियंस फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. आजकल मलाइका योग करते हुए अपनी तस्वीर शेयर करती नजर आती हैं. उनके अलावा भी कई स्टार्स 21 जून को योग दिवस की तैयारी में जुटे हुए हैं।