
फिल्म ‘भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया’ से बदायूं जिले में के सर्कल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले हैं, बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि अनिरुद्ध सिंह फिल्म में संजय दत्त के छोटे भाई की भूमिका निभाते हुए दिखाई देगें। फिल्म को अगस्त में रिलीज किया जायेगा।
आपको बता दें कि साल 2016 में वाराणसी में सूरी की फिल्म की शूटिंग के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान उन पर पहली बार एक निर्देशक शेखर सूरी की नजर पड़ी । अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि निर्देशक शेखर सूरी “मेरी मूंछों, मेरे कद और मेरे व्यक्तित्व से प्रभावित हुए थे। उन्होंने मुझे 2017 में रिलीज हुई अपनी अगली फिल्म ‘डॉ चक्रवर्ती’ में एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका के लिये भी ऑफर किया अनिरुद्ध सिंह के बारे में बात करें तो वो जालौन के एक किसान परिवार से आते हैं, उन्होंने एक वेब सीरीज और दूसरी फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ में भी काम किया है. महामारी के कारण रिलीज में देरी हुई है।
वहीं बदायूं के एसएसपी संकल्प शर्मा ने अनिरुद्ध सिंह की तारीफ में कहा कि अनिरुद्ध सिंह ने कई अनूठी पहल की हैं जो क्षेत्र में अपराध को नियंत्रित करने में मददगार रही हैं। अनिरुद्ध सिंह के करियर में नया उछाल देखकर तो यही लगता है कि जिंदगी किस मोड़ पर आपको कब ले जाये शायद ये कोई भी नहीं जानता। तभी तो अनिरुद्ध सिंह को यूपी पुलिस में होने के बाबजूद बॉलीवुड़ में हाथ आजमाने का मौका मिला ।