नवरात्रि के आख़िरी दिन गुजरात के हरिपुरा गाँव में पहुँचे शौर्य, और बिखेरा अपनी आवाज का जादू, जहाँ शौर्य हो वहा शोर नही हो भला ये कैसे हो सकता है। बता दें कि शौर्य, बचपन से ही सिंगिग का शौक रखते थे। और कई सालों से वो इस लाइन से जुड़े हुए हैं। शौर्य मुंबई में सिंगिग की क्लास भी देते हैं । साथ ही उनकी एक म्युजिक अकेडमी भी है जो बच्चों को सिंगिग सिखाती है। और अपने हुनर को पहचानने का मौका देती है।

एक तरफ़ पूरा हरिपुरा गाँव के लोग ओर दूसरी तरफ़ शौर्य, लोंगो को उनके बारे में पता नहीं था, लेकिन जैसे ही कुछ लोगों को उनके आने की ख़बर मिली लोग उनके स्वागत में खड़े होकर तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया।
साथ ही मुम्बई से ‘दिगागना सूर्यवंशी’ जिन्होंने एक वीर की आदर्श, हिप्पी, जलेबी, फ़्राइडे , रंगीला राजा, शकुंतला,क्या हादसा क्या क़यामत, ओर जिनीयस फ़िल्मों में काम किया हैं, वो भी नजर आयीं।
आपको बता दें कि योगेश भाई पटेल की देखरेख में शो को किया गया, योगेश भई हरिपुरा गाँव के सरपंच रहे चुके हैं और उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है। बता दें कि योगेश भाई पटेल ने कोराना काल में लोगों की बहुत मदद की थी, लोगों का सहरा बने थे।

साथ ही योगेश पटेल सिंगर शौर्य के काफ़ी अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं योगेश भाई पटेल साथ में सिंगर राज परमार ने भी बहुत साथ दिया। आपको बता दें कि स्टेज पे शौर्य ओर दिग़ागना की परफॉरमेंस को देखकर वहां मौजूद सभी लोंगों ने इनकी तारीफ की। दोनो की जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आयी।
कार्यक्रम में दोनो के बीच मज़ाक़ मस्ती ने लोगों को खूब हंसाया गाँव के सभी लोग काफी खुश हुए, सब ने इस नवरात्रि को माँ के गरबे खेल कर खूब आनंद लिया। वहीं सिंगर शौर्य ने बताया की हरिपुरा गाँव में उन्हें बहुत मान- सम्मान मिला और उन सभी से मिलकर उनको काफी अच्छा लगा। इतना ही नहीं सिंगर शौर्य ने हरिपुरा गाव के लोगों का दिल से धन्यवाद भी किया।
I feel very happy to say that he is my guru….❤️ We really really love u sir 🦋🙏🏽 keep smiling and keep going 💫 god always bless uhh
Sach a great singer artist ❤️❤️❤️👑👑👑👑👏👏i really proud of you sir. 🙏🙏🙏🙏👌👌 and God bless you and good luck