पान मसाला कंपनी को अमिताभ बच्चन ने भेजा नोटिस, कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर भी टेलीकास्ट हो रहा था विज्ञापन

amitabh bachan News
amitabh bachan News

अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन पान मसाला कंपनी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला किया था। लेकिन हाल ही में बिग बी ने पान मसाला ब्रांड के खिलाफ कार्यवाही की है। जी हां

  अमिताभ बच्चन पान मसाला ब्रांड के ब्रैंड एमबेसडर बने थे लेकिन लोगों को उनका ये  विज्ञापन पसंद नहीं आया और उनके फैंस आलोचना करने लगे। जिसके बाद बिग बी ने अपने जन्मदिन पर पान मसाला के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। बिग बी के इस फैसले से उनके फैंस काफी कुश हुए।

वहीं अब रिपोर्टस की मानें तो बिग बी ने कंपनी को अब नोटिस भेजा है, क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी कंपनी पान मसाला के एड को दौरान टेलीकास्ट कर रही है।  

अमिताभ बच्चन ने कंपनी को करोड़ों की फीस भी लौटा दी थी। बिग बी ने यह कदम तम्बाकू पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने वाले संगठन की अपील पर उठाया गया था। अमिताभ बच्चन की टीम की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया था- विज्ञापन का प्रसारण होने के कुछ दिनों बाद, अमिताभ बच्चन ने ब्रांड से सम्पर्क किया और पिछले हफ्ते इसे छोड़ दिया।

इसके पीछे जो वजह सामने आयी है उसके अनुसार, जब बिग बी इस विज्ञापन से जुड़े थे तो उन्हें इस बात का इल्म नहीं था कि यह सरोगेट एडवरटाइजिंग के तहत आता है। सरोगेट एडवरटाइजिंग उस एडवरटाइजिंग को कहते हैं, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थों का विज्ञापन किसी दूसरे उत्पाद की आड़ लेकर किया जाता है।