सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला, फ़िल्म 83 को किया टैक्स फ्री

Film-83
Film-83

रणवीर सिंह की फिल्म ’83’, का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं फैंस के लिये ये ख़बर खुशखबरी होने वाली है, जी हां दिल्ली सरकार ने राजधानी में फिल्म ’83’ को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है।

फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं, वहीं  दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव के रोल  में नजर आने वाली हैं। बता दें कि फिल्म83  को रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स ने प्रिजेंट किया है। और ये फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वैसे तो इस फिल्म को रिलीज से पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है। और दर्शकों में इसका ख़ासा क्रैज देखने को मिल रहा है। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्म क्रिटिक्स के लिए इसका प्रीमियर किया जा चुका है। और मीडिया के लिये प्रैस शो भी रखा जा चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्वीट में, दिल्ली सरकार द्वारा घोषणा की गई है कि दिल्ली में  83 को टैक्स फ्री घोषित किया जाता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार के इस फैसले से फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी में से एक रिलायंस एंटरटेनमेंट काफी खुश है। 

फिल्म 83 उस एतिहासिक पल को दर्शाती है जब भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर करिश्मा कर दिखाया था। किसी को यकीन नहीं था कि कपिल देव के नेतृत्व में इंग्लैंड गई भारतीय क्रिकेट टीम वापस वर्ल्ड कप के साथ लौटेगी। तो आप भी इस फ़िल्म को जरुर देखें और उस ऐतिहासिक जीत को महसूस करें। कबीर ख़ान की ये कोशिश सिनेमाघरों में जरुर रंग लाने वाली है।