
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में हवालात में रहना पड़ा, लेकिन एक महीने में शाहरुख ने अपने बेटे की जमानत करवा ली। लेकिन इस सब से निकलने के बाद शाहरुख खान ने अपने काम पर वापसी कर ली है।
शनिवार को इंड़ियन प्रीमियर लीग 2022 का ऑक्शन शुरू हो गया है। आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स शाहरुख खान की है। ऐसे में शाहरुख का होना भी जरुरी है। लेकिन काम के चलते शाहरुख इस मौके पर मौजूद नहीं हो सके। ऐसे में आर्यन खान और सुहाना खान को देखा गया जो कि अपने काम को बखूबी निभाते दिखे। बता दें कि आर्यन खान और सुहाना को ऑक्शन ब्रीफिंग में स्पॉट किया गया। जिसके बाद से आर्यन खान की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। और उनके फैंस आर्यन को देखकर खुश नजर आये।
ड्रग्स केस में जेल से बाहर आने के बाद आर्यन की ये पहली पब्लिक अपीयरेंस देखी गई, वहीं यूजर्स आर्यन के इस साहस की जमकर तारीफ करते दिखे। एक यूजर ने लिखा ‘इतने लंबे समय बाद ये देखकर अच्छा लगा…