कंगना रनौत ने फिल्म ‘गहराइयां’ को बताया कचरा

kangana-news
kangana-news

हाल ही में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘गहराइयां (Gehraiyaan)’ रिलीज होने के बाद चर्चा में बनी हुई है।  फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं कंगना रनौत ने गहराइयों के लिये कहा कि कचरा ना परोसे।

कंगना ने ‘गहराइयां’ को बताया कचरा:
‘गहराइयां (Gehraiyaan)’ की बात करते हुए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लिखा है, ‘मैं भी मिलेनियल हूं, लेकिन मैं इस तरह का रोमांस समझती हूं. मॉडर्न होने के नाम पर जो परोसा जा रहा है, प्लीज ऐसा न करें। बुरी फिल्म तो बुरी ही होती हैं. आप चाहे जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो या फिर पोर्नोग्राफी दिखा लो, लेकिन इसके नाम पर फिल्म को नहीं बचाया जा सकता है. फिल्मों के नाम पर कचरा मत बेचो प्लीज और ये फैक्ट है कि कोई गहराइयां वाली बात नहीं है,’ कंगना ने साथ ही आंख मारने वाला इमोजी शेयर किया है। वहीं इस महीने  कंगना रनौत का नया रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ शुरू होने वाला है, जिसे लेकर कंगाना काफी खुश नजर आ रही हैं।

मानसिक स्वास्थ्य संगठन द्वारा साथ डिप्रेशन के जरिए बिजनस चलाने का लगाया आरोप:
आपको बता दें कि कंगना रनौत पहले भी कई मौकों पर दीपिका पादुकोण को लेकर पहले भी बयान दे चुकी हैं, उन्होंने पहले भी उन पर अपने मानसिक स्वास्थ्य संगठन द्वारा साथ डिप्रेशन के जरिए बिजनस चलाने का आरोप लगाया था। अब देखना ये होगा कि कंगना की इस बात का जबाब दीपिका देती हैं या नहीं ।