रियेलिटी शो ‘लॉक अप’ के प्रीमियर में फिर से ऋतिक पर भड़कीं कंगना, बोलीं 6 उंगली वाले….

Reality-TV-show Lock upp
Reality-TV-show Lock upp

कंगना और ऋतिक रोशन का विवाद किसी से छिपा नहीं हैं, अककसर कंगना को ऋतिक के लिये कुछ ना कुछ कहते देखा जा सकता है। और एक बार फिर से कंगना ऋतिक पर जमकर वार करती नजर आयीं। जी हां कंगाना ने अपने शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) में ऋतिक पर निशाना साधा है। हालांकि, कंगना ने ऋतिक रोशन का  नाम नहीं लिया है लेकिन उन्होंने जो बातें कही हैं उससे साफ है कि उनका इशारा ऋतिक की तरफ है।

‘लॉक अप’ 27 फरवरी से शुरू हो चुका है:
कंगना (Kangana Ranaut) का शो ‘लॉक अप’ 27 फरवरी से शुरू हो चुका है। कंगना ने कहा कि, ‘उनके शो पर कई सारे लोग एक्सपोज होने से डर रहे हैं। कुछ लोगों ने 5 साल तक उन्हें नजरअंदाज किया लेकिन अब बात करने लगे हैं।’ वहीं इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसी बात कह दी जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ऋतिक रोशन पर किया जमकर वार:
जी दरअसल कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा, ‘लोग अपनी पांचों उंगलियां जोड़कर।।।हाथ जोड़ रहे हैं।।। और 6 उंगली वाले का भी गला सूख रहा है। ऋतिक रोशन की 6 उंगलियां हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि कंगना ने ये बात ऋतिक रोशन के लिये ही कही है।

कंगना ने शो के जरिये टीवी की दुनिया में रखा कदम:
वैसे इस शो में कंगना का बेहतरीन अंदाज दर्शकों को देखने को मिल रहा है, ये रियेलिटी शो है जिसे एकता कपूर ने अनोखे अंदजा में दिखाने की कोशिश की है। वहीं कंगना ने भी इस शो के जरिये टीवी की दुनिया में कदम रखा है।