जल्द ही प्राइम वीडियो लेकर आ रहा है ओरिजिनल मॉडर्न लव उन यूनीक स्टोरीज में से एक जो कि काफी हटके है। साथ ही दर्शकों को ये सीरीज काफी पसंद आने वाली है। हिंदी सिनेमा के छह सबसे विपुल दिमागों को एक साथ लाते हुए, मॉडर्न लव आधुनिक समय की लव स्टोरी होने वाली है। बता दे कि इस सीरीज में विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल, नजर आने वाले हैं।
दर्शकों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने आखिरकार सीरीज का टीजर जारी कर दिया है। जी हां प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित, मॉडर्न लव मुंबई 13 मई, 2022 को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जायेगी।