रणवीर सिंह को भारी पड़ा फिल्म ‘विक्रम’ को सर्पोट करना, ट्रोलर्स ने जमकर लगाई क्लास

आजकल साउथ वर्सेस बॉलीवुड स्टार्स के बीच एक अलग ही जंग  छिड़ चुकी है। साउथ फिल्में जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती नजर आ रही हैं।  वहीं एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो रही है। वहीं सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम‘ रिलीज के लिए है।

Ranveer Singh Television Debuet

वहीं कमल हसन भी अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी छोड़ रहे हैं, बता दें कि इस फिल्म को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी सर्पोट करते हुए उसका हिंदी ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। हालांकि रणवीर का साउथ फिल्म को सर्पोट करना कुछ लोगों को पसंद  नहीं आ रहा है,  और यही वजह है कि रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है।


फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। तो वहीं एक्टर सूर्या कैमियो करते दिखेंगे।  और इस फिल्म का  निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। फिल्म भले ही तमिल में बनाई गई है लेकिन इसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

रणवीर सिंह ने लिखा मेरे टैलेंटेड दोस्त
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फिल्म विक्रम का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, , ‘मेरे टैलेंटेड दोस्त लोकेश और भारतीय सिनेमा गे दिग्गज कमल हासन को चीयर्स। यह ट्रेलर आग है।’  जहां एक्टर की इस पोस्ट की कमल हसन के फैंस ने सराहना की है।

जिसके बाद से रणवीर सिंह को उनकी इस पोस्ट पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है  ट्रोलर्स का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों को प्रमोट करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ‘उधर इनकी बॉलीवुड की लंका लगी पड़ी है, टॉलीवुड को प्रमोट करने चले आए।

तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, फिल्म को प्रमोट करो और अपनी फिल्म का पता नहीं है। फ्लॉप हो गई है या क्या हुआ, उसके बारे में कुछ बोलोगे नहीं।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘अब अचानक बॉलीवुड को साउथ के नए दोस्त मिल गए।