
काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venkey ) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर मुंबई में स्पेशल इवेंट में रिलीज किया। बता दें कि ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है,जिसमें एक मां अपने बेटे के सामने आने वाली हर चुनौती से लड़ती है और उसे लाइफ को पूरी तरह से जीने में मदद करती है।
इस फिल्म में काजोल का नाम सुजाता है। वहीं अभिनेता विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) को वेंकटेश उर्फ वेंकी के रूप में दर्शाया गया है। जो मूवी में काजोल के बेटे बने हैं। मां-बेटे फिल्म में स्पेशल बॉन्ड साझा करते हैं।ट्रेलर की शुरुआत मां-बेटे के हंसी मजाक के साथ ही होती है।

दोनों राजेश खन्ना की मूवी के एक डायलॉग’ जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए बाबू मोशाय’ बोलते दिखाई देते है। वेंकी अस्पताल के बिस्तर पर लेटा हुआ है। दिल को छू लेने वाले पलों से भरे इस ट्रेलर में वेंकी को लाइफ के चैलेंज को मुस्कुराकर फेस करते हुए बताया गया है। वहीं मां के रूप में काजोल अपने बेटे का हौंसला बनाए रखती हैं और हर मुश्किल में उसका साथ देती नजर आती हैं।
ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि वेंकी की हेल्थ कंडीशन खराब हो रही है इसके बावजूद, उसका अपने सभी सपनों को पूरा करने का लक्ष्य है। अब काजोल को पर्दे पर फैंस का कितना प्यार मिलेगा, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा ।