
सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajnikanth) की फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) को लेकर सिनेमाघरों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें कि कई वीडियोज देखने को मिल रहे हैं जिसमें फैंस की दीवानगी साफ देखी जा सकती है। इतना ही नहीं विदेशी कपल का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहा है कि वो जापान के ओसाका से चेन्नई रजनीकांत की फिल्म देखने पहुंचा है। वहीं तमिलनाडु में जगह-जगह रजनीकांत के फैंस उनके गानों पर नाचते तो कहीं पोस्टर्स पर दूध चढ़ाते नजर आ रहे हैं।
जापानी कपल भी चर्चा में है जो कि ओसाका से चेन्नई आया है
फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) से रजनीकांत ने 2 साल बाद वापसी की है साथ ही ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। फिल्म देखने के लिए कई ऑफिसेज ने छुट्टी कर दी है तो कुछ ने फ्री टिकट्स भी दिए हैं। इतना ही नहीं एक जापानी कपल भी चर्चा में है जो कि ओसाका से चेन्नई आया है। पति-पत्नी दोनों ने रजनीकांत की फोटो वाली टी-शर्ट्स पहने हुए नजर आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘जेलर’ पहले दिन में 50 करोड़ से अधिक का बिजनस कर सकती है
आपको बता दें कि इस कपल का कहना है कि ये जापान से चेन्नई जेलर देखने आया है। उसने गाने की लिरिक्स भी गाईं। साथ ही बताया कि ‘ Muthu’की रिलीज से ही वह रजनीकांत के प्रशंसक हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘जेलर’ पहले दिन में 50 करोड़ से अधिक का बिजनस कर सकती है। यानि दो साल बाद भी रजनीकांत का क्रेज बरकरार है, यही वजह है कि बैगलुरु और चेन्नई के कई ऑफिसों में छुट्टी करने की बात कही गई है।