‘मुक्मल इश्क’ के बाद फिर से अपनी आवाज का जादू बिखरने को तैयार सिंगर शौर्य दुर्गेश्वर, गाने में बिखेरते नजर आयेंगे अपना जलवा

Ishq Mera Tu
Ishq Mera Tu

कहते हैं कि अगर इंसान में कुछ करने आगे बढ़ते रहने की चाह हो तो, एक ना एक दिन मंजिल जरुर मिलती है, आपके सपने जरुर पूरे होते हैं। एक ऐसा ही सपना देखा था, सिंगर शौर्य दुर्गेश्वर ने भी, जो कि उनकी मेहनत और हार ना मानने की वजह से पूरा हो सका। जी हां यहां तक पहुचने के लिए सिंगर शौर्य ने कड़ी मेहनत की, और लगातार वो आगे बढते रहे। इस बीच कई मुश्किलों का सामना भी उनको करना पड़ा, लेकिन वो कहते हैं कि हौसलों में उड़ान और चाह हो तो एक ना एक दिन मंजिल जरुर मिलती है। और आज सिंगर शौर्य की कामयाबी इस बात का सबूत है कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने सपनों का पूरा किया।

बता दें कि अपनी आवाज से समा बांधने वाले सिंगर शौर्य दुर्गेश्वर एक बार अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। जी हां उनकी आवाज का जादू हर किसी के सर चढकर बोलता है। उनका अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। शौर्य दुर्गेश्वर कई (Stage Program)कर चुके हैं। और अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। और यही वजह है कि वो अपने फैंस के दिलों में राज करते हैं।

शौर्य अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, और उनका यही अंदाज उनको सभी से अलग बनाता है, वैसे तो शौर्य इससे पहले अपने फैंस के बीच ‘फौजी’ ‘दिल नइयों मांनदा’  ‘मुक्बल इश्क़’ आदि म्युजिक वीडियोज लेकर आ चुके हैं, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया।

और यही वजह है कि एक बार फिर से वो अपने फैंस के बीच ‘इश्क मेरा तू’ (Ishq Mera Tu)लेकर आयें है। जो कि बहुत ही जल्दी 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है।

बता दें कि इस गाने को आवाज देने के साथ- साथ शौर्य लीड रोल में नजर आने वाले हैं, साथ ही उनके साथ अभिनेत्री निकिता भिकता भी स्क्रीन पर रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाली हैं। यानि ये ख़बर फैंस के लिए किसी सप्रराइज से कम नहीं होने वाली।

आपको बता दें कि म्युजिक पवन मुरादपुरी ने दिया है, इस गाने को डायरेक्ट राज सागर ने किया है, और मीनाक्षी निर्मला ने लिखा है। गाने को ‘पिक्सो सिटी’ में शूट किया गया है।

इसके अलावा भी सिंगर शौर्य दुर्गेश्वर के पास कई सारे पोजेक्टस हैं जिनकी तैयारियों में वो आजकल जुटे हुए हैं। चलिए हम तो यही कहेंगे कि आप ऐसे ही अपने फैंस के बीच छायें रहें, और अपनी आवाज का जादू बिखेरते रहें।