दर्शकों को निराश करती दिखी ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’

Image result for street dancer

मैं कल्पना चौहान एक बार फिर से आपके साथ सांझा कर रही हूं  स्ट्रीट डांसर की फिल्म समीक्षा तो चलिये जानते हैं कि आपको इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करना चाहिए या नहीं।

Image result for street dancer

रेमो डिसूजा एक बार फिर से डांस के दिवाने फैंस के लिये पर्दे पर स्ट्रीट डांसर 3डी में लेकर आये हैं। एबीसीडी फिल्म से ये फिल्म अलग नहीं लगती, फिल्म में स्ट्रीट डांसरों का जूनून और संघर्ष दिखााया है। ये फिल्म डांस प्रेमियों को पसंद आयेगी। फिल्म का फस्ट हॉफ आपको थोड़ी बारियत का एहसास कराती दिखेगी।

कलाकार- वरुण धवन, श्रदा कपूर, नोरा फतेही ,सलमान युसुफ खान, पुनीत पाठक, राघव जुयाल

निर्देशक- रेमो डिसुजा

निर्माता- भूषण कुमार, लेजली डिसूजा

रेटिंग- 3

Image result for street dancer

फिल्म की कहानी-  कहनी शुरु होती है पंजाब के सहज ( वरुण धवन) लंदन में अपने बड़े भाई के साथ रहता है, सहज अपने भाई के लिए डांस स्टूडियो खोलना चाहता है, इसी बीच वो पंजाब जाता है वहां से वो कुछ लोगों को लंदन लाने के लिए पैसे लेता है, और लंदन में अपना डांस स्टूडियो खोलता है। जिसके बाद दोनों भाई मिलकर अपनी स्ट्रीट डांस की टीम बनाते हैं। वहीं पाकिस्तानी टीम की लीडर इनायत (श्रदा कपूर)  रुल ब्रेर्स डांस ग्रुप चलाती है। वहीं दूसरी ओर अन्ना (प्रभु देवा) अपना रेस्टोंरेंट चलाते हैं  जिनका मकसद है भारत से नौकरी की तलाश में आये लंदन में फसे लोगों को  अपने देश वापस भेजना। एक दिन इनायत अन्ना की सोच और डांस से प्रभावित हो जाती है। और तय करती है कि जो डांस प्रतियोगिता से पैसा मिलेगा उससे वो लंदन में फसे भारतीयों की मदद करेगी और देश वापस भेजेगी। फिल्म के क्लाइमेक्स को जानने के लिये आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

Image result for street dancer

अभिनय- फिल्म में आपको डांस और सिर्फ डांस ही देखने को मिलेगा, वरुण को एक अलग लुक में दिखाया गया है, और उन्होंने अपने किरदार को निभाने की पूरी कोशिश भी की है। वहीं बात करें श्रदा कपूर की तो कहीं  वो बोल्ड लड़की के किरदार में दिखीं तो कहीं मासूम, नोरा फतेही की बात की जाये तो रेमो डिसूजा ने ज्यादा  डायलॉग नहीं दिये और वो कभी- कभी नजर आती हैं। प्रभु देवा का मुकाबला गाना दर्शकों को पसंद आयेगा।

संगीत- फिल्म के कई गाने  आपको पसंद आयेंगे प्रभु देवा का मुकाबला गाना आपको पसंद आयेगा साथ ही गणपति जी का गाना आपको अच्छा लगेगा।

Image result for street dancer

क्यों देखें – अगर आप सिर्फ मंनोरंजन के लिए फिल्म देखना चाहते हैं या आप डांस में रुचि रखते हैं तो इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर का रुख कर सकते हैं। ज्यादा उम्मीदें फिल्म की कहानी से ना करें वरना निराश होंगे।