जानिए लव लाइफ के लिए वास्तु टिप्स ताकि सदैव चमकता रहे आपका चाँद

हर कोई चाहता है कि उसके अपने पार्टनर से रिश्ते अच्छे हों। यह बात सिर्फ विवाहित युगल पर ही लागू नहीं होती। अक्सर रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े, मनमुटाव आपके साथी के प्रति आपकी दिलचस्पी को खत्म करने लगते हैं। धीरे-धीरे यह मनमुटाव रिश्ते को खत्म करने जैसे फैसलों पर आकर खड़ा हो जाता है।

Related image

एक सामान्य सी बात यहाँ समझने की जरूरत है वह यह कि आपका साथी तो वही है जिसे देखकर कभी आपके खूबसूरत दिन की शुरूआत हुआ करती थी। फिर कैसे समय के साथ आपकी साथी के प्रति दिलचस्पी खत्म होने लगी।

Related image

जबकि प्रेम के विषय में माना जाता है कि दो शरीर बुजुर्ग हो सकते हैं पर आत्मा नहीं और प्रेम आत्मा का आत्मा से होता है। यानि प्रेम वह शब्द है जो सदैव एक सा रहता है, यह कभी बुजुर्ग नहीं होता।

Related image

अक्सर साथी के प्रति दिलचस्पी का खत्म होने के पीछे हम एक ही उत्तर देना पसंद करते हैं वह यह कि साथी का समय के साथ बदल जाना। पर शायद यह हर बार नहीं होता, एक रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए बेहद जरूरी है कि दोनों ओर से प्रयास किए जाऐं। दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता हर किसी में कुछ ना कुछ कमी होती ही है यदि आप इस बात को ध्यान में रखें तो साथी में छोटी-छोटी खामियाँ दिखना बंद हो जाऐंगी।

Related image

वहीं वास्तु शास्त्र के विषय में माना जाता है कि यह किसी भी रिश्ते को खूबसूरत बनाने में एक बड़ी भूमिका अपनी निभाता है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे वास्तु टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने रिश्ते को खूबसूरत बना सकते हैं-

Related image

घर की दीवारों के रंगः यदि आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत रिश्ते की शुरूआत करना चाहते हैं तो इसके लिए घर की दीवारों पर किया रंग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि साथी के साथ जिस घर में आप रह रहे हैं उस घर के रंग गहरे हैं तो वहाँ प्रायः झगड़ों की स्थिति बनी रहती है।

Image result for ROMANTIC COLOUR PURPLE HOUSE HD IMAGES

इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप अपने घर की दीवारों, बेडरूम को प्यार के हल्के रंगों से सजाऐं। इसके लिए बेडरूम या घर की दीवारों के लिए आप हल्का गुलाबी, हल्का आसमानी, हल्का बैंगनी रंग चुन सकते हैं।

Image result for ROMANTIC COUPLES IN RED HD IMAGES

कपड़ों का रंगः जहाँ प्रेम को बाहरी सुंदरता से परे समझा जाता है कभी-कबार यही बाहरी आकर्षण आपके प्रेम को अधिक सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। लाल रंग को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि आप लाल रंग के कपड़ों का चयन करते हैं तो साथी आप से और अत्यधिक आकर्षित रहता है। यानि प्रेम में खिला-खिला रहने के लिए बेहद जरूरी है कि आप खिले हुए रंगों के वस्त्रों का चुनाव करें।

Image result for ROMANTIC GIFTS HD IMAGES

तोहफों का चुनावः प्रेम में आप साथी को प्यार भरे तोहफे देना पसंद करते हैं लेकिन इस बात का विशेष ध्यान दें कि आप साथी को गहरे रंग जैसे काले रंग की वस्तुओं को भेंट के रूप में कभी ना दें।

Image result for ROMANTIC COUPLE IN MOONLIGHT HD IMAGES

चाँद की रोशनी में अपने चाँद से मिलेः प्रेम में वैसे तो आपको आपका साथी ही चाँद से कम नहीं लगता लेकिन इस बात का विशेष ध्यान दें कि आप जब भी अपने साथी से मिलने का प्लॉन बनाएं तो अंधकार नहीं बल्कि चाँद की रोशनी में ही मिलें। यह वास्तुशास्त्र की दृष्टि से भी उचित माना गया है।

1 Comment

Comments are closed.