भय से मुक्ति व अपार साहस के लिए देवी चंद्रघंटा का करें विशेष पूजन

नवरात्री का आज तीसरा दिन है। तीसरा दिन माँ दुर्गा का तीसरे स्वरूप दिव्यमयी माँ चंद्रघंटा के पूजन का रहेगा। देवी को अति पराक्रम वाला समझा जाता है। कहा जाता है कि माँ चंद्रघंटा भय से मुक्ति और अपार साहस की देवी है।

Image result for devi chandraghanta

जीवन में आ रही तमाम कठिनाईयों और भय से वातावरण देवी चंद्रघंटा का पूजन शांतिमय माहौल देता है।

Image result for brahma vishnu mahesh ki photo

त्रिशक्ति के तेज से जन्मी माँ चंद्रघंटा

दिव्य पुराणों में देवी चंद्रघंटा के पूजन की एक विशेष कहानी व्याप्त है। बताया जाता है कि एक बार महिषासुर नाम का एक असुर देवताओं को युद्ध के लिए ललकारता है। देवताओं औऱ असुरों के इस यद्ध जीत असुरों के राजा महिषासुर की होती है। महिषासुर राजा इंद्र का सिंहासन छीन स्वयं स्वर्ग लोक का अधिपति बन जाता है।

Image result for mahisasur

यहाँ देवताओं को असुरों से बुरी हार के बाद वे पृथ्वी लोक में भटकने लगते हैं। तब सभी देवतागण त्रिशक्ति ब्रह्मा, विष्णु, महादेव शिव के पास जाकर अपनी व्य़था को उजागर करते हैं। त्रिशक्ति को यह सारा वाक्या सुन अत्यंत क्रोध आता है। त्रिशक्ति के इस क्रोध से निकला तेज और देवताओं के तेज से जन्म होता है एक देवी का। औऱ यही देवी देवताओं और त्रिशक्ति के प्रताप से चंद्रघंटा के नाम से विख्यात है। माँ चंद्रघंटा का स्वरूप साज-श्रृंगार व अस्त्र-शस्त्र त्रिशक्ति और देवताओं से सजता है।

Image result for DEVTA AUR ASUR तेज से निकली यह देवी ही महिषासुर का अंत बनती हैं।

दिव्यमयी है देवी का स्वरूप

कहा जाता है कि देवी चंद्रघंटा माता पार्वती का विवाहित रूप है। जबकि माता के दो पूर्व स्वरूप देवी शैलपुत्री व ब्रह्माचारिणी माता पार्वती के भगवान शिव से विवाह के पूर्व के रूप हैं।

Image result for devi chandraghanta

माता के स्वरूप का वर्णन हमें बताता है कि यह देवी सिंह का वाहन पर सवार रहती हैं। माँ की 10 भुजाएं, तीन आँखें, 8 हाथों में खड्ग, बाण व अन्य अस्त्र-शस्त्र सजते हैं। अन्य दो हाथों से देवी भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। देवी चंद्रघंटा के सिर पर चंद्र्मा के आकार का घंटा भी सुसज्जित रहता है। इसलिए देवी को चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है।

चंद्रघंटा देवी का विशेष पूजन

Image result for devi chandraghanta

चंद्रघंटा देवी के पूजन का सार जीवन में सुख-समृद्धि को पाते हुए भय से मुक्ति में ही है। जिस प्रकार माता के तेज से असुरों का नाश हुआ था। उसी प्रकार माँ भक्तों के जीवन में कठिनाईयों को भी सदैव के लिए दूर करने का आशीर्वाद देती हैं।

Image result for ghanti

देवी के इस स्वरूप के पूजन में घंटे का महत्व बढ़ जाता है। मात के इस स्वरूप का पूजन घंटा बजाकर ही किया जाना चाहिए। माता को गाय के दूध से बने खाद्य का ही भोग लगाऐं। माता के इस स्वरूप को लाल सेब और गुड़ चढ़ाना भी माता को प्रसन्न करता है।

Image result for chameli flower

माँ के इस स्वरूप को चमेली का पुष्प अत्यंत प्रिय रहता है। इसलिए आज के पूजन में देवी के इस स्वरूप को चमेली के फूल से ही अर्ध्य दें व माता के लिए माला बनाएं। माता के मंत्रों का जाप करें व माता की उपासना करें।