
आजकल हर कोई कोरोना से अपना बचाव करने में लगा हुआ है, ऐसे में सभी को अपनी इम्युनिटी पर ध्यान देना चाहिए ताकि कोरोना जैसी महामारी आपसे कोसों दूर रह सके, तो चलिये जानते हैं कुछ पेय- पदार्थ जो आपको रखेंगे स्वस्थ और वी बनाने में होंगे बेहद ही आसाना।


नीबू पानी- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे आसान उपाय है नीबू, जी हां नीबू पानी के सेवन से आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को आसानी से बढ़ा सकते हैं, नीबू आपको आसानी से बाजार में मिल जाता है, जिसे आप हर रोज अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. आप जानते ही होंगे कि नीबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्वेत रक्त कोशिकाओं को बढ़ता है.

टर्मेरिक टी- आपकी टर्मेरिक टी जिसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको एक कप पानी लेना है जब पानी अच्छी तरह से उबल जाये तो उसमे एक इंच कद्दूकस की हुई कच्ची हल्दी ,अदरक के बारीक टुकड़े, नीबू के पतले कटे छिलके चुटकी भर दालचीनी पाउडर, 2-3 कुटी हुई काली मिर्च डालकर 10 मिनट तक उबालें. छान कर थोड़ी शहद और आधा कप नीबू का रस डाल कर पियें. इस चाय से शरीर की इम्युनिटी को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

ग्रीन टी और दालचीनी- इसके अलावा आप एक कप पानी में चुटकी भर दालचीनी पॉउडर, और एक बड़ा चम्मच ग्रीन टी लीव्स को उबालें. फिर छान लें और उस में एक छोटा चम्मच शहद मिला कर रोजाना सुबह खली पेट पिएं इससे भी आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। .
![]()
शहद और लहसुन – शायद आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे लेकिन इस ड्रिंक से आप शरीर में रोग प्रतिरोग क्षमता को बढ़ा सकते हैं इसके लिये आपको लहसुन की छिली कलियाँ शहद में डाल कर 5 दिन तक फ्रिज में रखनी हैं. हर रोज एक लहसुन की कली, 1 चम्मच शहद के साथ खायें लहसुन सभी प्रकार के संक्रमण से बचाव करता है।