
कोरोना वायरस आज सभी कि मुश्किलें बढ़ाता जा रहा है, ऐसे में हमें चाहिए कि योग के जरिये इस वायरस को खुद से दूर रखा जाये।
हेल्थ एक्सपर्ट कि मानें तो योग और प्राणायाम हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ हमारे रोग- प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। ये खांसी, जुकाम, वायरल बुखार, कमर दर्द, सांस लेने में तकलीफ जैसी बीमारियों में राहत प्रदान करता है।

तो चलिये जानते हैं कुछ योगा आसन जिन्हें करने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।
1. उष्ट्रासन: पाचन तंत्र को बेहतर कर भूख बढ़ाता है. कमर दर्द में भी आपको आराम देता है।
2. पश्चिमोत्तानासन: यह यकृत और गुर्दे से संबंधित रोगों से आपकी रक्षा करता है।
3. पवनमुक्तासन: वायु विकार और कब्ज मिटाने में काफी सहायक है साथ ही शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है।
4. उत्तानपादासन: हाजमे को दुरुस्त रखने के साथ ही तंत्रिका तंत्र को भी मजबूत करता है।
5. मंडूकासन: मधुमेह, कोलाइटिस से मुक्ति में सहायक. पैंक्रियाज से इंसुलिन रिलीज करने में मददगार, और ऐसे में आपकी इम्यूनिटी बढ़ जाती है.