
आंवला हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. विटामिन सी से भरपूर आंवला, हमारी आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है ही लेकिन इसके अलावा भी आंवला हमें कई सारे फायदे पहुंचाता है। तो चलिये जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में

डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत काम की चीज है.अगर हर रोज आंवले के रस और शहद का सेवन करने से इस बीमारी में राहत मिलती है.
पथरी को दूर करे- अगर आप पथरी की समस्या से परेशान हैं तो आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, और उस पाउडर को हर रोज 40 दिन तक मूली के रस में मिलाकर खाएं. ऐसा करने से कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी.

खून की कमी को दूर करे– अगर आपको भी खून की कमी है तो हर रोज आंवले के रस का सेवन करें. जी हां दरअसल यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण करने में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता
आखों की रोशनी बढा़ये- आंखों के लिए आंवला अमृत माना जाता है, आंवला आंखों की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है. इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ खाने से आपकी आखों की रोशनी तेज होती है।