मशरुम बढ़ायेगी आपकी इम्यूनिटी जानें कैसे

5 Amazing Reasons to Add Mushrooms to Your Daily Meals - NDTV Food

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से मशरुम आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है, जी हां मशरुम में कई ऐसे गुण पाये जाते हैं जो कि आपको अच्छी सेहत प्रदान करते हैं। तो चलिये जानतें हैं कि किस तरह आप मशरुम को अपने खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।  मशरूम में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, खाद्य रेशा, वसा, खनिज लवण, विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.इसे खाने के बाद ये   शरीर में विटामिन डी में बदल जाता है। ताजे  मशरूम  की बात करें तो इसमें 80 से 90 फीसदी पानी पाया जाता है,  46 से 82 फीसदी कार्बोहाइड्रेट, 12 से 35 फीसदी प्रोटीन, 8 से 10 फीसदी फाइबर, एक से 4 फीसदी वसा और विटामिन और खनिजलवण पाया जाता है।

strong immunity | Navbharat Times Photogallery

आपको बता दें कि कई रिसर्च से सामने आया है कि  विटामिन डी वायरल संक्रमण व स्वास्थ्य संबंधी संक्रमण को रोकने में काफी  लाभदायक साबित होता है, मशरूम में कई खास खनिज और विटामिन पाए जाते हैं,  इन में विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, सैलेनियम की अच्छी  मात्रा  पायी जाती है।  मशरूम में कोलीन नाम का एक खास पोषक तत्त्व पाया जाता है, जो मांसपेशियों की सक्रियता और याददाश्त बनाये रखने में मदद करता है।

क्या आप जानते हैं कि मशरुम. कैंसर के इलाज  में प्रयोग होने वाली प्रमुख दवा पौलिसैकेराइड-के (क्रेसीन) मशरूम से ही बनाई जाती है,  मशरूम में एंटीऔक्सीडैंट भरपूर मात्रा में होती है, इन में से खास है अरगोजियोनीन, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और साथ ही वजन घटाने में सहायक होता है, और यही वजह है कि वजन कम करने के लिए इसे खाने के लिए कहा जाता है।

क्या प्रेगनेंसी में मशरूम खा सकते हैं? | Kya Pregnancy Me Mushroom Khana  Chahiye - The Parenting Pro

इतना ही नहीं मशरूम में मौजूद तत्त्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, और आपको  सर्दीजुकाम जैसी बीमारियां नहीं होती हैं, मशरूम में मौजूद सैलेनियम इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। साथ ही  मशरूम विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत है. विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है,  इस में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो आपके वजन और शुगर को नहीं बढ़ने देता।

Eating More Mushrooms Could Improve Your Mental Health—Here's Why | Martha  Stewart

तो अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं तो अपने खाने में मशरुम को जरुर शामिल करें, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाती ही है साथ ही कई सारे सेहत से जुड़े लाभ भी आपको देती है।