
इस बार नवरात्रि का त्यौहार 17 अक्टूबर से शुरू होगा, और इस मौके पर हर कोई चाहता है कि माता रानी की कृपा बनी रहे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में अगर आप इन चीजों को देखते हैं तो इसके क्या संकेत हो सकते हैं, अगर नहीं तो चलिये जानते हैं।

अगर आप सपने में कन्या को देखते हैं तो ये काफी शुभ संकते माना जाता है, नवरात्रि को समय सपने में अगर आपको कोई कन्या सिक्के दे रही हो तो ये शुभ माना जाता है।

अगर आप सपने में नारियल, शंख या कमल देखते हैं तो उसे शुभ माना जाता है। दोनों ही माता लक्ष्मी से संबंधित प्रतीकों में सम्मिलित हैं। ऐसा होने का मतलब है कि आपको माता लक्ष्मी की कृपा मिल सकती है, जो कि आपके भाग्य को जगाने का काम करती है।

नवरात्रि के समय सपने में उल्लू दिखाई देखते हैं तो इसे भी शुभ माना जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं , उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप सपने में उल्लू देखते हैं तो आपके आर्थिक हालात में सुधार होने वाला है।

ऐसा माना जाता है कि सपने में मां दुर्गा अथवा माता लक्ष्मी का दर्शन होना बहुत शुभ होता है । और आपके जीवन से बाधायें दूर होने वाली हैं, इसलिए नवरात्रि के समय इन सभी चीजों का खास महत्व माना जाता है।
Good