सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे खत्म होने जा रहा है। और गर्मियां दस्तक देने वाली हैं, ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे कि किस तरह आप गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकते हैं, तो चलिये जानते हैं ये आसान सा ब्यूटी टिप्स जो देगा आपको खूबसूरत चेहररा । जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, यह स्किन को ठंडक देने का काम करता है। उसी तरह से खीरे को भी गर्मियों में ठंडक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। और आज हम ऐसा ही ठंड़क देने वाला खीरे का जैल बताने जा रहे हैं जो आपको देगा एक फ्रैश लुक के साथ -साथ कमाल का निखार ।
सामग्री
– 1 खीरा
– 2 बड़े चम्मच
एलोवेरा जैल
विधि- सबसे पहले आप खीरे को अच्छी तरह से साफ कर लें,फिर इसे कद्दूकस कर लें अब आपको इसका सारा रस निकालना है, और फिर इस रस में एलोवेरा जैल मिलाएं ध्यान रहे कि इसमें खीरे का रस और एलोवेरा जैल की मात्रा बराबर होनी चाहिए, अब इन दोनों को अच्छे से मिक्स करें और एयर टाइट डिब्बी में स्टोर कर लें। आप इस जैल को रात में चेहरे पर लगा कर सो सकती हैं।

खीरा जैल के फायदे– इसे चेहरे पर लगाने से स्किन पोर्स का साइज छोटा होता है और त्वचा में कसाव आता है, खीरे का जैल त्वचा पर टैनिंग को कम करता है और सनस्क्रीन का काम करता है साथ ही खीरे के जैल से त्वचा की ड्राईनेस दूर होती है और ये जैल आपकी त्वचा को ग्लोइंग भी बनाता है, खीरे में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, दिसकी वजह से चेहरे में चमक और निखार आता है।

तो ये था बहुत ही आसानी से बनने वाला खीरे का जैल जो कि आपकी खूबसूरती में चार- चांद लगाने का काम करता है, और भी कम समय में बनकर तैयार हो जाता है।