एलोवेरा जेल से पायें बेदाग और ग्लोइंग स्किन, जानें पैक बनाने का तरीका

AloeVera For Healthy Skin, Aloevera, Beauty Tips, Beauty
AloeVera For Healthy Skin

एलोवेरा जेल को बालों के लिये काफी अच्छा माना जाता है, ये बालों को बढ़ने में मदद करता है। एलो वेरा स्कैल्प में मौजूद डेड सेल्स को खत्म करता है साथ ही ये एक कमाल का कंडीशनर भी है। बस अपने स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें। साथ ही अगर आप पिंपल्स  से छुटराका पाना चाहते हैं तो  फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे अपने पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। जब ये सूख जाएं तो ठंडे पानी से इसे धो लें।

एलोवेरा आपको ग्लोइंग और बेदाग त्वचा भी देता है जी हां सही सुना आपने  एलोवेरा जेल चेहरे में मौजूद किसी तरह के दाग-धब्बों को खत्म करके आपको बेदाग त्वचा के साथ ग्लोइंग स्किन भी देता है।इसके लिये आपको लेना है 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, 2 बड़ा चम्मच मिल्क क्रीम और चुटकी भर हल्दी इन सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें, फिर आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें। आधे घंटे बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। अगर आपकी स्कीन ऑयली है तो आप मलाई की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।