एलोवेरा में छुपा है आपकी खूबसूरती का राज, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

बालों के झड़ने की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है। और इसकी वजह से हम कई बार केमिकल से बने शैम्पू या हेयर पैक लगाने को मजबूर हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साधारण सा दिखने वाला एलोवेरा आपके बालों को खूबसूरत बना सकता है, अगर नहीं तो चलिये जानते हैं कि एलोवेरा को आप किस तरह बालों में लगा सकते हैं ताकि आपके बाल भी दिख सकें खूबसूरत। साथ ही एलोवेरा आपकी स्कीन को भी खूबसूरत और चमकदार बनाने का काम करता है। एलोवेरा को आप कई तरह से अपने स्किनकेयर और हेयरकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।  जो कि एक सस्ता और कैमिकल फ्री नुस्खा है, साथ ही ये आसानी से हर किसी के घर पर आज के समय में मिल भी जाता है। तो चलिये जान लेते हैं इसके फायदे।

उलझे हुए बाल- अगर आपके बाल झड़ते हैं तो एलोवेरा जेल को नारियल के तेल  में मिलायें, फिर इसे अच्छे से मिलाकर अपने बालों में 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें, बालों को धोने के बाद आपको महसूस करेगें कि आपको इससे कितना लाभ मिला है।

मुंहासे करे दूर- एलोवेरा एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो पिंपल्स और मुंहासों को कम करने में मदद करता है। यह घर पर मुंहासों से निपटने के सबसे आसान और प्रभावी तरीकों में से एक है।

बालों करे लंबा-   एलोवेरा स्कैल्प को साफ रखने का काम है, अगर आप भी अपने  बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते है तो  ये एक आसान और बजट फ्रैंटली ऑप्शन है।

पिग्मेंटेशन भगाये : पिग्मेंटेशन तब होता है जब आपकी त्वचा में मेलेनिन की अधिक मात्रा के कारण पूरे चेहरे पर काले धब्बे हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिये रोजाना सोने से पहले एलोवेरा का इस्तेमाल करने से आपकी स्कीन की रंगत भी निखरेगी बल्कि मुंहासों के निशान भी कम होने लगेंगे।