हुनमान जी की पूजा में रखें इन ख़ास बातों का ध्यान, जीवन में आयेगी खुशहाली

Hanuman Ji Ki Pooja
Hanuman Ji Ki Pooja

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हनुमान जी की पूजा करते समय आपको क्या करना चाहिये और क्या नहीं। क्योंकि कई बार हम जाने –अनजाने कुछ गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से हमें पूजा का फल नहीं मिल पाता।

हनुमान जी की पूजा हर मंगलवार को जरुर करें। ताकि आपकी जीवन में भी खुशहाली बनी रहे। हनुमान जी आज भी पृथ्वी पर विराजमान हैं। तो चलिये जानते हैं कि हनुमान जी की पूजा में आप क्या करें और क्या ना ।

सबसे पहले सुबह उठकर साफ कपड़े पहनें, हनुमान जी की पूजा सुबह की जाती है या फिर रात में भी कर सकते हैं। साथ ही दीपक की जोत बनाते समय लाल सूती धागे का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा हुमान जी को हमेशा लाल रंग के फूल ही चढ़ाये, जैसे कनेर, गुलाब भी चढ़ा सकते हैं

। हुनमान जी की पूजा से आपके जीवन से भय, रोग, आदि का अंत हो जाता हैं। अंजनी के लाला संकट मोचन आपके सारे संकट हर लेते हैं। इसलिये हुनमान जी की पूजा का हर रोज निया बनायें।

साथ ही जीवन में सदाचार को भी अपनायें, मांस मदिरा से भी दूरी बनाकर रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी। अगर आप महिला हैं तो हुनमान जी की मुर्ति को छूने से बचें, हां पूजा कर सकती हैं आप।

याद रहे कि हुनमान जी को कभी भी चरणामृत का भोग ना लगायें। उन्हें बूदी का ही भोग लगायें, बूंदी के लड्डु आदि चढ़ा सकते हैं। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप हनुमान जी कृपा पा सकते हैं। और जीवन से हर कष्ट दूर हो जायेगा ।