
सर्दियां आती ही लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना शुरु कर देते हैं। वहीं कई लोग सर्दियों में पिन्नी या फिर पंजीरी बना कर खाते हैं। लेकिन अगर ड्राई फ्रूटस का सही सेवन ना किया जाये तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि अगर इनको ज्यादा खाने से कई नुकसान झेलने पड़ सकते तो चलिये जानते हैं कि किन बातों का ध्यान आपको रखना चाहिये।
पेट की समस्या :
ड्राई फ्रूट्स में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, लेकिन ज्यादा खाने से ये आपके पेट में गैस की समस्या दे सकते हैं। और इसकी वजह से कब्ज या फिर कभी कभी डायरिया की परेशानी हो सकती है।
बढ़ा सकते हैं वजन:
अगर आप ज्यादा मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
शुगर लेवल:
ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल शुगर होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इन्हें खाया जाये तो शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं।
अपच:
ड्राई फ्रूट्स का ज्यादा सेवन करने से आपके पाचन तंत्र पर इसका बुरा असर पड़ सकता है, इसलिये आपको ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिये कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन ना करें।