ग्रीन टी पीने से हो सकते हैं ये कई नुकसान, जानें बचाव का तरीका

ग्रीन टी को वजन घटाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जिम ट्रैनर हो या कोई डाइटिशियन अक्सर इन लोगों को ग्रीन टी के इस्तेमाल की बात करते देखा जा सकता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पीने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। जी हां आज हम  आपको बताएंगे कि ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपका वजन कम हो ना हो लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपकी सेहत पर जरुर गलत असर पड़ सकता है। तो चलिये जानते हैं।

ज्यादा ग्रीन टी के सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान
ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर में कैफ़ीन की मात्रा बढ़ सकती है, जिसके कारण आपको अनिद्रा, डिहाइड्रेशन, मतली, उल्टी आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कमजोर हो सकती हैं मांसपेशियां
क्या आप जानते हैं कि ज्यादा ग्रीन टी के सेवन से मांसपेशियों में  कमजोरी हो सकती है। जिससे आपकी सेहत बिगड सकती है।  इसके अलावा ग्रीन टी का अगर आप अधिक सेवन करते हैं तो आपको पेट से जुड़ी परेशानीयां भी हो सकती हैं।

एक दिन में दो से ज्यादा ना करें ग्रीन टी का सेवन
एक दिन में दो से ज्यादा ग्रीन टी के सेवन से आपको बचना चाहिए,ताकि आपको ग्रीन टी के फायदे मिल सकें। ना कि नुकसान हो। ग्रीन टी वजन तो कम करती ही है, लेकिन आपको इसका सही इस्तेमाल करना आना चाहिये। तो आज हमने आपको बताया कि ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपकी सेहत पर क्या-क्या फर्क पड़ सकता है