आज कल रैप का जादू हर किसी के सर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसा भी नहीं है कि रैप का शौक लोगों को नया-नया ही लगा हो दरअसल रैप का, गानों में आने की परंपरा तो बहुत पहले ही आ गयी थी। पर हाँ रैप से पहचान बनाने की प्रथा भारत में इन दिनों खूब प्रचलित हो रही है।
या कहें कि बॉलिवुड के जाने-माने, बेहतरीन अभिनेता रणवीर सिंह का गल्ली ब्वॉय अंदाज ही लोगों में फिल्म के बाद खासा पॉपुलर हो रहा है।
गौरतलब है कि बॉलिवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म गल्ली ब्वॉय में एक रैपिस्ट की भूमिका को खासा पसंद किया गया था। लोगों में यह पसंद इतनी सर चढ़ कर बोलने लगी कि भारत की गली-गली में रैप गाते गली ब्वॉय मिलने लगे। कहा जा सकता है रैप का यूं लोगों के बीच पॉपुलर होना कहीं ना कहीं इसकी एक नई विधा का होना है। पहले रैप गाने में, गाने के लिरिक्स के रूप में ही डाल दिए जाते थे लेकिन रैप की नई विधा जिंदगी में आ राही चुनौतियों को गाना गाकर खुद को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है।

अब हाल ही में दिल्ली पुलिस के एक क़ांस्टेबल के रैप गाता विडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। रैप गाते दिल्ली पुलिस के इस कांस्टेबल के रैप को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
#WATCH Delhi: Sandeep Shahi, Head Constable Traffic Police, spreads awareness about road safety & traffic rules by singing rap songs pic.twitter.com/EMNl5zxmWj
— ANI (@ANI) June 18, 2019
दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक कॉन्सटेबल संदीप बेहद ही कूल अंदाज में ट्रैफिक पुलिस के सामने आती बाधाओं को दूर करने की बात अपने रैप में गा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल संदीप साहनी का यह गली ब्वॉय अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है। दरअसल दिल्ली पुलिस के ये कॉन्सटेबल एक नए अंदाज में जनता से ट्रैफिक नियमों को पालन करने की अपील कर रहे हैं।

कॉन्सटेबल संदीप साहनी के विषय में बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की मौत सड़क हादसे के दौरान ही हुई थी। ऐसे में वे अब लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए हेलमेट खुद खरीदकर लोगों को बाँटते हैं और अब वे इस खास गली ब्वॉय अंदाज में लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

कहा जा सकता है कि यह रैप का जादू ही है जो हर किसी को अपने प्रभाव में ले लेता है। अभी हाल ही में लोकसभा 2019 के बीजेपी के प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के पुल बाँधते रैप को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

हाल ही में जब राजधानी दिल्ली में दो युवा कपल बाइक पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए रोमांस करते हुए राजधानी की सड़कों पर दिखे तो दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक विंग पर लापरवाही के इल्जाम लगे थे। यह भी सच है कि ट्रैफिक पुलिस के सख्त नियम-कानूनों के बावजूद बहुत से लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी नहीं समझते। दिल्ली पुलिस के इस ट्रैफिक कांस्टेबल का इस अनोखे अंदाज़ में नियमों का पालन करने की लोगों से उम्मीद शायद रंग ला जाए।
आखिर युवाओं के पॉपुलर ट्रेंड को फॉलो करती दिल्ली पुलिस को जब सोशल मीडिया पर इतना पसंद किया जा रहा है। तो कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली पुलिस की ट्रैफिंग विंग को लोगों द्वारा नियमों के पालन करने में यह रैप कुछ तो कमाल दिखाएगा।