कृष्ण जनमाष्टमी के शुभ अवसर पर बिहार राज्य की राजधानी पटना के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। राज्य की राजधानी में बन रहा श्रीकृष्ण भगवान का चर्चित मंदिर इस्कोन जल्द ही बन कर तैयार होने वाला है।

मंदिर को लेकर यह चर्चाऐं तेज़ हैं कि यह इस साल के अंतिम दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि मंदिर का निर्माण कार्य अभी भी जारी है। मंदिर इस साल अंत तक बन कर तैयार हो जाएगा।

इसके साथ ही भक्तों के लिए मंदिर के द्वार अगले साल 14 जनवरी के बाद खोल दिये जाएंगे। यानि कृष्ण भक्तों के लिए यह एक अच्छी खबर है।
गौरतलब है कि देश भर में श्री कृष्ण की भक्ति के विशेष मंदिर इस्कोन कृष्ण अराधना के प्रतीक हैं। इस्कोन मंदिर केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। यह श्री कृष्ण के भक्तों का अपार विश्वास है कि यदि व्यक्ति अपने जीवन में समृद्धि और खुशहाली चाहता है तो उसे इस्कोन मंदिर अवश्य जाना चाहिए।

श्री कृष्ण की विशेष अराधना हेतू बने इस्कोन मंदिरों में रोज़ ही उत्सव जैसा माहौल बना रहता था। कृष्ण की भक्ति में नाचते-गाते भक्त आपको किसी भी इस्कोन मंदिर में मिल ही जाएंगे।

वहीं इस कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भी देश के सभी इस्कोन मंदिरों को खूबसूरती से सजाया जाएगा। कृष्ण जनमाष्टिमी के शुभ अवसर पर यदि आप माखन की मटकी फोड़ने जैसे कार्यक्रमों का आनंद उठाना चाहते हैं तो इस्कोन मंदिर को चुन सकते हैं।

यह श्री कृष्ण से जुडा हर अवसर महोत्सव से कम नहीं होता। माना जाता है कि इस्कोन का नाम अंग्रेजी भाषा के शब्दों को जोड़कर कर बनाया गया है। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कांशसनेस से मिलकर बना है इस्कोन । विश्व भर में कृष्ण के आराध्यों का यह मानना है कि कृष्ण ही सभी देवताओं में सर्वोच्च होते हैं।
अलग-अलग देवताओं का होना कृष्ण का ही अवतार है। इस्कोन के विषय में माना जाता है कि साल 1966 में सबसे पहले इस संस्थान की स्थापना भक्ति वेदांत स्वामी प्रभु ने न्यूयॉर्क में की थी।

अपने आराध्य कृष्ण के लिए अपार प्रेम और स्नेह की खूबसूरत झलकियाँ देश के विभिन्न इस्कोन मंदिरों में देखी जा सकती है।

कृष्ण जनमाष्टमी के पावन अवसर पर इस्कोन मंदिरों में भक्तों की भीड़ लाखों करोड़ों में होती है। कृष्ण जन्म के इसी शुभ अवसर पर श्री कृष्ण का खूबसूरत रूप श्रृंगार कर भक्तों द्वारा यात्राऐं निकाली जाती हैं।

इस्कोन मंदिर की वास्तुकला की बात करें तो मंदिर में आपको कृष्ण-राधा के प्रेम प्रतीक मूर्तियाँ सुंदर वास्तुकला से निर्मित मिलती हैं। यहाँ कृष्ण भक्तों द्वारा विशेष म्यूज़ियम की व्यवस्था भी दर्शकों के लिए रखी जाती है। कृष्ण भक्ति से जुड़ी सभी वस्तुऐं इस्कोन मंदिर में आपको आसानी से मिल जाती हैं।

इनमें कृष्ण की भक्ति से जुड़ी पुस्तकें, भागवत गीता, कैसेट्स, पोस्टर, कैलेंडर के साथ कृष्ण अनोखी खूबसूरत मूर्तियाँ आपको मिलती हैं। यदि आप कृष्ण की तस्वीर का टीशर्ट, बैग वगैरह लेना चाहते हैं तो मंदिर आपको निराश नहीं करेगा। यहाँ कृष्ण भक्ति में डूबी हर वस्तु कृष्ण से प्रेम करते हुए आपको मिलती हैं।