
विश्व पृथ्वी दिवस पर संकल्प सेवा संस्थान द्वारा पशु- पक्षियों पर आधारित (चित्र,फोटो, कविता रचना) ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जा रही है।


नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिये घोषित लॉकडाउन का सदुपयोग रचनात्मक कार्यों और पशु- पक्षियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रेम की समझ बनाने के लिये किया जा रहा है।

आप अपनी ,चित्रों, फोटो, कविता, रचना के माध्यम से अपने पशु- पक्षियों के प्रति अपने प्रेम की अभिव्यक्ति चित्रों और मनमोहक रंगों में उकेर सकते हैं


अपनी फोटो पशु-पक्षियो के साथ चारा, दाना, परिंडे में पानी डालते अपनी सेल्फी भी हमारे साथ घर बैठे साझा कर सकते हैं। आप हमें अपनी प्रविष्टि 22 अप्रैल से 15 मई तक भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में घर बैठे ही भाग ले सकते हैं।


प्रथम, द्वितीय ,तृतीय आने वाले प्रतियोगी संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता एवं परिणाम के सर्वाधिकार संस्था के पास सुरक्षित है।
फोटो का साइज 10 MB से ज्यादा नहीं होनी चाहिए ।
प्रतियोगिता के विजेताओं की जानकारी संस्थान के”संकल्प सेवा संस्थान” के पेज पर दी जायेगी।