![]()
कोरोना महामारी को देखते हुए दुबई ने सैलानियों के आने पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब आप 7 जुलाई से दुबई की सैर कर सकेंगे. बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार मीडिया कार्यालय की ओर से कहा गया है कि विदेशी पर्यटकों को 7 जुलाई से दुबई आने की इजाजत दे दी जायेगी. जबकि रेजीडेंसी वीजा धारक विदेशी नागरिक 22 जून से वापस लौट सकते हैं.

बता दें कि सरकार की ओर से यात्रियों के लिए प्रोटोकॉल सूची भी जारी कर दी गई है, जिसका पालन करना सभी के लिए जरुरी होगा. दुबई की यात्रा करने वालों को कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए जारी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा. इसके अलावा, पर्यटकों को हाल का कोरोना वायरस नेगेटिव सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा या फिर दुबई एयरपोर्ट पर अपना टेस्ट कराना होगा.जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है, उन्हें 14 दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाएगा. साथ ही दुबई की यात्रा से 96 घंटे पहले कोरोना वायरस की जांच कराना जरुरी होगा. इतना ही नहीं पर्यटकों के पास अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा होना चाहिए और उन्हें एक स्पेशल मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करनी होगी, जिसमें उनकी सारी जानकारी हो. साथ ही उन्हें एक स्वास्थ्य संबंधी घोषणा पत्र भी भरना होगा.

यानि सभी देशों की तरह अब दुबई ने भी कोरोना से लड़ने के लिए अपनी कमर कस ली है, और कोरोना के साथ जीने के लिए लोगों को भी तैयार कर लिया है.और यही वजह है कि दुबई अब पर्यटकों को आने की इजाजत दे रहा है।