
देश में कोरोना के मामला तेजी से फैलते जा रहे हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। बता दें कि 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक पूरे शहर में कंप्लीट लॉकडाउन लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन के चलते शराब की सभी दुकानें बंद रहने का आदेश है, बैंक भी बंद रहेंगे हालांकि इंडस्ट्रीज को ये छूट दी गई है कि यदि लेबर फैक्ट्री के अंदर ही रहती है तो उसे चलाया जा सकता है। साथ ही सभी धार्मिक स्थल भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।
लॉकडाउन का फैसला एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 2 हजार 821 केस मिलने के बाद लिया गया है, 55 साल से ज्यादा के कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी जायेगी। इस उम्र का अगर कोई भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया जाएगा। आदेश के मुताबिक, कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पहले की तरह पूरे शहर में कंटेनमेंट जोन बनाए जाने वाले हैं। जोन में प्रातः 7 से सुबह 10 बजे तक आम जनता को जरूरी चीजों के लिये बाहर जाने की इजाजत होगी। साथ ही जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते आने- जाने की अनुमति दी जायेगी।