योग संस्कृति उत्थान पीठ द्वारा वर्चुअल मीटिंग का हुआ आयोजन

Yog Sanskriti Utthan Peeth
Yog Sanskriti Utthan Peeth

योग संस्कृति उत्थान पीठ द्वारा वर्चुअल मीटिंग का आयोजन डॉ राजेश बतरा के निर्देशन में किया गया सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को इस बार भी कोरोना काल के चलते डिजिटल रूप से ऑनलाइन ही मनाया जाएगा । योग संस्कृति उत्थान पीठ के राष्ट्रीय संयोजक आलोक कौशिक ने बताया कि 10 से 25 जून 2021 तक योग पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा । जिसमें योगा फॉर वैलनेस थीम पर प्राणायाम प्रशिक्षण कार्यक्रम, हास्य योग शिविर का आयोजन ,विभिन्न राज्य में संस्था से जुड़े संस्थानों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन ,योग संबंधी आलेख प्रतियोगिता ,फोटो वीडियो प्रतियोगिता ,सम्मान समारोह ,वैलनेस केयर पत्रिका के नवीनतम का पोस्टर विमोचन एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे।13 जून को एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया सुबह 8.00 बजे से 9.30 तक किया जायेगा ।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी श्री नवल किशोर दास जी, डॉ  अमित माहेश्वरी जी – बिजनेस कोच व मोटिवेशनल स्पीकर, डॉ नवदीप जोशी – संस्थापक नवयोगा सर्वोदय सेवा समिति, श्री मंगेश त्रिवेदी – संस्थापक अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ, स्थानीय विधायक श्री राजेश गुप्ता व अनेक अन्य गणमान्य लोग वर्चुअल उपस्थित रहेंगे l मीटिंग में ट्रस्टी यशपाल जी ,डॉ राम हरी मीणा ,डॉ विकास सक्सेना ,डॉ रमाकांत योगी नरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
आलोक कौशिकराष्ट्रीय संयोजकयोग संस्कृति उत्थान पीठ, दिल्ली

1 Comment

Comments are closed.