केसीटीआरा न्यूज पर देखिये, देशभक्ति में डूबे लोगों का अंदाज

15 August Celebration
15 August Celebration

कल पूरे देश ने 75 वां आजादी का जश्न पूरे जोश के साथ अपने- अपने अंदाज में मनाया । इसी मुहिम के साथ केसीटीआरा न्यूज भी जुड़ा ताकि देशवासियों की देशभक्ति के उत्साह को लोगों तक पहुंचाया जा सके। ऐसे ही कुछ फोटोज को हम आपके साथ शेयर कर रहें हैं जिन्हें आप भी पसंद करेंगे। तो चलिये देखते हैं देशभक्ति में डूबे लोगों का अंदाज।

15 August Celebration

इस दिन हर कोई अपने देश की आजादी को अपने-अपने अंदाज में मनाता है, और मनाना भी चाहिये क्योंकि इस आजादी की खुली सांस में कई वीरों का योगदान रहा है।

इस दिन हर भारतीय के मन में जोश और उमंग देखने को मिलती है, कि किस तरह वीरों ने अपने बलिदान से देश को आजादी दिलायी, और हर भारतीय का फर्ज है कि वो देश की आन- बान शान को यूं ही बरकरार रखे।

ये वो मौका होता है जब चाहे बड़े हो या बच्चे हर कोई अपनी आजादी को महसूस करते हैं, आसमान में लहराती पतंगे आजाद होने का एहसास कराती हैं, उनकी उड़ान को देखकर लगता है कि हम भी इन्हीं की तरह अपने सपनों की डोर थामकर ऊंचा उड सकते हैं।

आप इस नन्ही बच्ची की फोटोज को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं, कि आजादी का जोश सिर्फ बड़ों में ही नहीं बच्चों में भी देखने को मिलता है।

देशभक्ति में डूबे लोगों का अंदाज़

वैसे तो देशप्रेम को दिखाने का मौका तो वैसे हर रोज होता है । लेकिन इस तारीख की बात की जाये तो ये दिन उन वीरों की सहादत को याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों के बलिदान से इस देश को सींचा है, और आजादी का ये दिन हम सबको दिखाया, तो आप भी कॉमेंट बाक्स में जरुर लिखें जय हिंद जय भारत ।

1 Comment

Comments are closed.