ग्राउंड में सीमित दर्शको की एंट्री तो यूटयूब पर छा गई लव कुश रामलीला

नई दिल्ली! 7 अक्तुबरलाल क़िला मैदान के 15 अगस्त पार्क में आयोजित लव कुश रामलीला मंचन के आज दूसरे दिन की लीला का मंचन देखने आम आदमी पार्टी , भाजपा और कोंग्रेस के कई नेता परिवार सहित पहुँचे! लीला कमिटी के प्रेसिडेंट अशोक अग्रवाल के मुताबिक़ कोविड़ 19 के नियमो और डीडीएमए द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए हमने मैदान में एजेन्सी द्वारा तय सीट ही सोशल डिस्टन्स के मुताबिक़ लगाई है।

लीला के मंत्री अंकुश अग्रवाल ने बताया शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और रोहिणी के भाजपा विधायक विजेंदर गुप्ता लीला में महाराजा जनक का किरदार निभाएँगे अंकुश के मुताबिक़ आज आश्रम में राक्षसों के वध के अलावा ताड़का वध के द्र्श्यो को मंच पर प्रस्तुत करने से पहले दोपहर को बालीवुड के ऐक्शन डायरेक्टर बाबू त्यागी की एक्स्पर्ट टीम ने पूरी सावधानी के साथ मैदान पर रिहर्सल की!