केदारनाथ मंदिर के कपाट आज से किये गये बंद, सर्दी के मौसम में नहीं कर पायेंगे श्रदालु दर्शन

Kedarnath-Temple
Kedarnath-Temple

आज केदारनाथ धाम के कपाट विशेष पूजा-अर्चना के बाद बंद कर दिये गये । इस दौरान बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता दिखाई दिया। साथ ही केदारनाथ के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज दोपहर 12:15 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ बंद कर दिये गये वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट भी किये गये बंद:

वहीं गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर पूजा अर्चना के बाद बंद कर दिए गए। बता दें कि एक दिन पहले ही उत्तराखंड दौरे के बीच पीएम नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की, साथ ही उन्होंने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया था। आपको बता दें कि केदारनाथ मंदिर के कपाट सर्दी के मौसम में बंद  रखे जायेंगे।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद:

सुबह 8 बजे मुख्य द्वार के कपाट शीतकाल को देखते हुए बंद कर दिये गये। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद रहे। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े केदारनाथ धाम से पंचमुखी डोली ने सेना के बैंड बाजों की भक्तिमय धुनों के बीच मंदिर की परिक्रमा की।

 इसके बाद  पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ की तरफ़  प्रस्थान किया। पूरे  केदारनाथ में बर्फ जमी हुई है, ये खूबसूरत नजारा देकते ही बनता है। लेकिन ठंड में यहां श्रद्धालुओं को आने में परेशानी रहती है, इस वजह से अब छह महीने तक केदारनाथ के दर्शन नहीं हो सकेंगे।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य:

आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद होते समय उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, देवस्थानम बोर्ड सदस्य आशुतोष डिमरी, आयुक्त गढ़वाल और  देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, जिलाधिकारी मनुज गोयल, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा,जल विद्युत निगम डीजी केके बिष्ट एवं अनुराग बिष्ट  देवानंद गैरोला, केदार सभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, योगेंद्र सिंह,शिव सिंह रावत, सहायक अभियंता गिरीश देवली, पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रभारी लेखाअधिकारी आर सी तिवारी,धर्माचार्य औंकार शुक्ला प्रबंधक अरविंद शुक्ला एवं प्रदीप सेमवाल आदि मौजूद रहे।