देशभर में ओमिक्रॉन के 236 मामले, दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बुलायी बैठक

भारत में भी अब  ‘ओमिक्रॉन’ तेजी से पैर पसार रहा है, कोरोना के इस नये वेरियेंट ने दुनिया में फिर से आंतक ना मचे इस पर सबको गंभीर रुप से सोचने पर मजबूर कर दिया है। आपको बता दें कि भारत में भी तेजी से ओमिक्रॉन के मामले देखने को मिल रहे हैं। अब तक देश में  236 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 104 लोगों को  संक्रमण से मुक्त देखा जा चुका है।

16 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि महाराष्ट्र में ‘ओमिक्रॉन’ के सबसे ज्यादा 65 मामले, दिल्ली में 64, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 21, कर्नाटक में 19 और केरल में 15  देखने को मिले।

वहीं मंत्रालय ने सुबह आठ बजे अपडेट जारी किया जिसमें देश में एक दिन में कोविड-19 के 7,495 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,65,976 हो गई। वहीं इलाज ले रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 78,291 पहुंच चुकी है। 434 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,78,759 हो गई

आंकड़ों के मुताबिक  देश में लगातार 56 दिन से कोविड-19 के हर रोज  15 हजार से कम है। जिनका इलाज चल रहा है उन मरीजों की संख्या बढ़कर 78,291 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है।  यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम देखने को मिली।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से भी ज्यादा पहुंच चुकी थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख देखने को मिले । देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार पहुंच गये, वहीं  इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार पहुंच गये।