जंहा रोका गया पीएम मोदी का काफिला । जानिए इससे जुड़ी ये अहम बातें

PM Modi to inaugurate 'One Earth One Health' Advantage Healthcare India-2023
PM Modi to inaugurate 'One Earth One Health' Advantage Healthcare India-2023

पीएम मोदी को हुसैनवाला जाते समय कुछ किसान संगठनों ने सड़क जाम कर रोक दिया। इस वजह से   पीएम मोदी के काफिले को रुकना पड़ा।  पीएम मोदी ने करीब 20 मिनट तक इंतजार किया लेकिन इसके बाद भी किसान हटे नहीं

। जिसके बाद  पीएम मोदी को वापस बंठिडा एयरपोर्ट लौटना पड़ा।  वहा जाकर उन्होनें एयरपोर्ट के अधिकारियों से कहा कि जाकर सीएम चन्नी को थैंक्स बोलना मैं जिंदा वापस लौट आया।  आपको बता दें कि पंजाब के फिरोजपुर जिले के अंदर मुदकी के पास नेशनल हाईवे पर जहां प्रधानमंत्री का काफिला रुका वो काफी संवेदनशील जोन है। यहां से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा महज 30 किलोमीटर दूर है। इस एरिया में लगातार टिफिन बम और अन्य विस्फोटक पदार्थ मिलते रहे हैं।

फिरोजपुर के पास ही है जलालाबाद

फिरोजपुर में जहां पीएम मोदी का काफिला रोका गया । उससे  कुछ ही दूरी पर  जलालाबाद कस्बा पड़ता हैं। जलालाबाद में पिछले साल ही टिफिन बम फटा था। जलालाबाद ब्लास्ट के बाद एनआईए द्वारा टिफिन बम सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया गुरमुख सिंह रोडे इसी एरिया में पड़ रहे मोगा जिले के रोडे गांव का रहने वाला है।

पंजाब पुलिस को थी काफिले की जानकारी

पीएम मोदी को लेकर काफिला गुजर रहा था। वह मार्ग खुद पंजाब पुलिस ने ही बताया था, बुधवार की सुबह से ही मौसम खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता था,  जिसकी वजह से प्रधानमंत्री मोदी  की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले एसपीजी को बाय रोड फिरोजपुर पहुंचने का यह रूट पंजाब पुलिस ने ही सुझाया। वायरल तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पीएम के काफिले के सामने भी एक गाड़ी खड़ी है, उस गाड़ी में कुछ लोग हैं और वो अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  

वहीं अब गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है जिसमें पूरी घटना की जानकारी दी है।

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बठिंडा में  पीएम को हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक जाना था
  2. खराब मौसम  होने की वजह से प्रधानमंत्री ने 20 मिनट इंतजार किया
  3. खराब मौसम को देखते हुए सड़क के रास्ते हुसैनीवाला जाने पर विचार हुआ
  4. डीजीपी पंजाब के आश्वासन के के बाद प्रधानमंत्री का काफिला सड़क से निकला
  5. राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर पहले कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोड ब्लॉक की
  6. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूरी डिटेल एडवांस में ही पंजाब सरकार को दी गई थी  ।