
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा, एक समाचार पोर्टल के हवाले से बेरोजगारी (Unemployment) के आंकड़ों को पेश करते हुए हाल ही में प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘पिछले 6 सालों में बेरोजगारी से आत्महत्या करने वालों की संख्या 60 फीसदी (suicide cases) बढ़ गई है। 2018-20 के बीच में बेरोजगारी के चलते देश में हर दिन औसतन 12 लोगों ने आत्महत्या की। उन्होंने नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा कि 70 सालों की रट छोड़कर असल मुद्दों पर बात करिए। युवा पीड़ा में हैं, कब तक असल मुद्दों से भटकाएंगे?
2018 से 2020 के बीच आत्महत्या करने वालों की संख्या में बढी:
आपको बता दें कि 11 फरवरी को बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 से 2020 के बीच आत्महत्या करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। 6 सालों में बेरोजगारी के कारण आत्महत्या के मामलों में 60 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।