
भारतीय रेलवे (Indian Railway) मौसम और कई अन्य वजहों से हर रोज सैकड़ों ट्रेनें स्थगित करता है या टाइमिंग में बदलाव करता है। और इसकी जानकारी डिपार्टमेंट द्वारा रेलवे ट्रेन इनक्वायरी (Train Enquiry) के लिए बनी NTES नाम के पोर्टल पर अपडेट की जाती है।
पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों को स्थगित किया गया
उत्तर मध्य रेलवे के नैनी तथा प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बीच तीसरी लाइन को आरम्भ करने के लिए पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) की कुछ ट्रेनों को स्थगित किया गया है। इस रूट पर 15 मार्च तक रेल सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।
कैंसिल की गई ट्रेनों की जानकारी
ट्रेन नंबर 82355 पटना-सीएसएमटी, मुंबई एक्सप्रेस 09 एवं 13 मार्च, 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 82356 सीएसएमटी, मुंबई-पटना एक्सप्रेस 11 एवं 15 मार्च, 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस 12 मार्च 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 22948 भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस 14 मार्च 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 12519 लोकमान्य तिलक-कामाख्या एक्सप्रेस 13 मार्च 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 12520 कामाख्या-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 10 मार्च 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 11045 छत्रपत्रि साहूमहाराज टर्मिनल कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस 11 मार्च 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 11046 धनबाद-छत्रपत्रि साहूमहाराज टर्मिनल कोल्हापुर एक्सप्रेस 14 मार्च 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 22465 मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 10 मार्च 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 22466 आनंद विहार टर्मिनल-मधुपुर एक्सप्रेस 09 मार्च 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 22409 गया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 13 मार्च 2022 को स्थगित रहेगी।
ट्रेन नंबर 22410 आनंद विहार टर्मिनल-गया एक्सप्रेस 12 मार्च 2022 को स्थगित रहेगी।